Flipkart Gadgets Sale में इन 5 स्मार्टफोन्स की फिर धड़ाम गिरी कीमत, चेक करें डील्स  

Flipkart Gadgets Sale 2025: फ्लिपकार्ट पर फिर एक बार गैजेट्स सेल आ गई है जिसमें 5 स्मार्टफोन्स की कीमत काफी कम हो गई है। चलिए सेल की 5 बेस्ट डील्स पर एक नजर डालते हैं…

Flipkart Gadgets Sale 2025

Flipkart Gadgets Sale 2025: क्या आप भी काफी टाइम से एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, एक बार फिर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर नई सेल शुरू हो गई है जिसमें स्मार्टफोन्स पर सबसे ज्यादा छूट देखने को मिल रही है। सेल में गूगल से लेकर कई ब्रांड के स्मार्टफोन सबसे कम दाम में मिल रहे हैं। हमने आपके लिए इस से 5 बेस्ट डील्स को शॉर्ट लिस्ट किया है। चलिए इन डील्स पर एक नजर डालते हैं…

विज्ञापन

Nothing Phone (2a)

Nothing Phone (2a) 5G (Black, 128 GB)

विज्ञापन

नथिंग जल्द ही अपना नया Nothing Phone (3a) लॉन्च करने जा रहा है। इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले Nothing Phone (2a) के दाम कम हो गए हैं। कंपनी ने इस फोन को 25,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 21,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। SBI Credit Card EMI और HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ आप फोन पर सीधे 2000 रुपये तक बचा सकते हैं। जिससे फोन की कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है।

Google Pixel 8  

लिस्ट का दूसरा फोन गूगल का है जो अभी इस सेल में 26 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 75,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यही नहीं HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 3000 रुपये की छूट ले सकते हैं। फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप अपने पुराने फोन की कंडीशन के हिसाब से 10 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।

विज्ञापन

Google Pixel 8 (Obsidian, 128 GB)

विज्ञापन

REDMI Note 13 Pro 5G

रेडमी के फोन पर भी फ्लिपकार्ट की गैजेट्स सेल्स में जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 30,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 21,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। यानी फोन पर सीधे 9,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। Flipkart Axis Bank Credit Card के साथ आप फोन पर 5% तक अनलिमिटेड कैशबैक ले सकते हैं।

OPPO K12x 5G

ओप्पो के इस फोन पर भी फ्लिपकार्ट की सेल में डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 16,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 12,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ तो आप फोन पर 1200 रुपये तक बचा सकते हैं। अपने पुराने फोन की कंडीशन के हिसाब से आप डिवाइस पर एक्सचेंज डील भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

OPPO K12x 5G with 45W SUPERVOOC Charger In-The-Box (Feather Pink, 128 GB)

Realme P2 Pro 5G

लिस्ट का आखिरी फोन भी अभी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है क्योंकि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस का नया मॉडल पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को 27,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 19,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। Buy More, Save More ऑप्शन के साथ आप एक्स्ट्रा 1 हजार रुपये की छूट ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ