iPhone 17 Pro Max का 'जय श्री राम' एडिशन, सोने की नक्काशी में दिखे भगवान राम और मंत्र, करोड़ों में है कीमत

iPhone 17 Pro Max का नया ‘जय श्री राम ऑरम एडिशन’ अपने गोल्ड-प्लेटेड डिजाइन और भगवान राम-हनुमान जी की नक्काशी के लिए चर्चा में है. जानें कैसे ये फोन टेक्नोलॉजी और भारतीय आस्था का अनोखा मेल पेश करता है.

iPhone 17 Pro Max का जय श्री राम एडिशन.

iPhone 17 Pro Max का जय श्री राम एडिशन. (Photo-News 24)

विज्ञापन

iPhone 17 Pro Max Jai Shree Ram Edition: टेक्नोलॉजी की दुनिया में कभी-कभी ऐसे क्रिएशन सामने आते हैं जो सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि कला और भावनाओं का प्रतीक बन जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक फोन चर्चा में है iPhone 17 Pro Max का ‘जय श्री राम ऑरम एडिशन’, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और प्रभावित भी.

गोल्ड-प्लेटेड डिजाइन और भगवान की नक्काशी

 iPhone 17 Pro Max ‘जय श्री राम ऑरम एडिशन’ को एक्सपर्ट लग्जरी डिजाइनर्स ने तैयार किया है. इसके बैक पैनल पर सॉलिड गोल्ड-प्लेटिंग की गई है, जिसमें भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान की खूबसूरत नक्काशी उकेरी गई है. हर डिटेल बारीकी से बनाई गई है, जिससे यह फोन सिर्फ एक गैजेट नहीं बल्कि एक कला का नमूना बन गया है.

Advertisment

टेक यूट्यूबर ने किया अनबॉक्स

इस लिमिटेड एडिशन फोन को मशहूर टेक यूट्यूबर गौरव चौधरी, जिन्हें ज्यादातर लोग Technical Guruji के नाम से जानते हैं, ने दुनिया के सामने पेश किया है. उन्होंने अपने चैनल पर इस फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो शेयर किया, जिसके बाद यह डिवाइस इंटरनेट पर वायरल हो गया.

टेक्नोलॉजी और आस्था का अनोखा मेल

आमतौर पर iPhone को हाई-टेक फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के लिए जाना जाता है, लेकिन इस खास एडिशन में टेक्नोलॉजी के साथ आस्था और भारतीयता की झलक भी देखने को मिलती है. यह फोन बताता है कि मॉर्डन तकनीक में भी पारंपरिक भावनाओं की जगह हमेशा बनी रह सकती है.

कीमत का खुलासा नहीं, लेकिन बेहद एक्सक्लूसिव फोन

इस एडिशन की सटीक कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह स्टैंडर्ड iPhone 17 Pro Max से कहीं ज्यादा महंगा है. सोने की नक्काशी को दिखते हैं हुई इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. लग्जरी डिजाइनर्स द्वारा बनाए गए इस हैंडक्राफ्टेड फोन को कलेक्टर आइटम की तरह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ