क्या आप खरीदेंगे iPhone रखने के लिए ये 20,000 का पॉकेट? Apple के इस नए लॉन्च में लोगों को चौंकाया

Apple ने iPhone को कैरी करने के लिए लग्जरी एक्सेसरी लॉन्च की है, जिसे Issey Miyake Studio ने डिजाइन किया है। लेकिन इन सबमें इसकी सबसे चौंकाने वाली बात है इसकी कीमत. तो आइए जानते हैं इसकी खासियत और अवेलेबिलिटी की पूरी जानकारी.

iphone pocket

एप्पल का नया लॉन्च.

Apple iPhone Pocket: एप्पल हमेशा कुछ नया और अनोखा पेश करने के लिए जाना जाता है. कभी अपने डिजाइन से, तो कभी अपने दाम से कंपनी चर्चा में रहती है. लेकिन इस बार Apple ने ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च किया है जो देखने में जितना सिंपल है, उतनी ही उसकी कीमत चौंकाने वाली है. कंपनी ने iPhone को कैरी करने के लिए एक खास ‘iPhone Pocket’ लॉन्च किया है, जिसे मशहूर डिजाइनर Issey Miyake Studio ने तैयार किया है.

विज्ञापन

क्या है ये iPhone Pocket?

Apple का यह नया प्रोडक्ट दिखने में बिल्कुल मोजे या छोटे से झोले जैसा है, लेकिन इसका मकसद आपके iPhone को स्टाइलिश और सेफ तरीके से कैरी करना है. इसे एक 3D-निटेड स्ट्रेचेबल फैब्रिक से बनाया गया है, जो हाई-क्वालिटी और लग्जरी दोनों को दर्शाता है. यह पॉकेट इतनी फ्लेक्सिबल है कि आप बिना इसे हटाए अपने iPhone की स्क्रीन भी देख सकते हैं.

विज्ञापन

Issey Miyake का खास टच

इस iPhone Pocket को जापान के मशहूर डिजाइन हाउस Issey Miyake Studio ने तैयार किया है. यही टीम पहले स्टीव जॉब्स के आइकॉनिक ब्लैक टर्टलनेक स्वेटर के लिए भी जानी जाती है. अब उन्होंने इस iPhone पॉकेट को भी उसी प्रीमियम लेवल पर डिजाइन किया है.

कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

अब बात करते हैं उस चीज की, जो हर किसी को सबसे ज्यादा सोचने पर मजबूर करती है- इसकी कीमत. एप्पल ने iPhone पॉकेट के दो वैरिएंट लॉन्च किए हैं.

विज्ञापन
  • शॉर्ट स्ट्रैप वर्जन: 12,900 रुपये
  • लॉन्ग स्ट्रैप वर्जन: 20,300 रुपये

 यानि एक ऐसा एक्सेसरी जो देखने में मोजे जैसी है, उसकी कीमत एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के बराबर रखी गई है.

किन देशों में मिलेगा ये लिमिटेड एडिशन

Apple ने साफ किया है कि यह iPhone Pocket लिमिटेड एडिशन प्रोडक्ट है और इसे कुछ चुनिंदा देशों में ही बेचा जाएगा. इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जापान, चीन, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया शामिल हैं. भारत में फिलहाल इसे लॉन्च करने की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

विज्ञापन

कई रंगों में उपलब्ध

अगर आप रंगों के शौकीन हैं, तो Apple ने इसमें भी काफी विकल्प दिए हैं.

  • शॉर्ट स्ट्रैप वर्जन: Lemon, Mandarin, Purple, Pink, Peacock, Sapphire, Cinnamon और Black
  • लॉन्ग स्ट्रैप वर्जन: सिर्फ Sapphire, Cinnamon और Black रंगों में मिलेगा.

नया फैशन सिंबल

Apple का यह कदम दिखाता है कि कंपनी अब सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि लग्जरी और फैशन की दुनिया में भी अपनी जगह बना रही है. iPhone Pocket सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बनकर सामने आया है- खासकर उनके लिए जो एप्पल ब्रांड को सिर्फ फोन नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल आइकन मानते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कल आ रहा OnePlus 15, जानिए भारत में कितनी होगी कीमत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ