iPhone 14 पर भारी छूट, 73 हजार का फोन सिर्फ 45 हजार रुपये में! जानिए क्या है डील
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iPhone 14 Price Discount and Offers: क्या आप आईफोन खरीदने का काफी समय से प्लान बना रहे हैं और एप्पल का लेटेस्ट आईफोन लेना चाहते हैं? तो अब आपको इसके लिए खास जेब ढ़ीली नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि एप्पल का लेटेस्ट मॉडल आईफोन 14 अपनी असल कीमत से काफी कम (iPhone 14 Price Discount Deals) में मिल रहा है। इस पर कई तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिसके बाद कीमत पर 33 हजार से ज्यादा की छूट दी जा रही है। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 को सस्ते में बेचा जा रहा है। इसका 128GB स्टोरेज वेरिएंट अपनी कीमत से काफी कम में मिल रहा है। यहां पर आईफोन 14 को 79,900 रुपये की जगह 72,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 को बैंक ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का यूज करते हैं तो 4000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ऐसे में आईफोन 14 की कीमत 72,999 रुपये की जगह 68,999 रुपये में मिल जाएगा। अगर एक्सचेंज ऑफर अप्लाई करेंगे तो इसकी कीमत और भी कम हो सकती है।
आईफोन 14 पर 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके लिए आपको एक अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल में आने वाले फोन को चेंज करना होगा, जिसके बाद 23,000 रुपये की छूट का पूरा लाभ हो सकेगा। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स को अप्लाई करने के बाद आपके लिए आईफोन 14 की कीमत 45,999 रुपये तक हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: