Instant Electric Water Heater: सर्दी की शुरुआत हो चुकी है और ज्यादातर लोगों ने गर्म पानी का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है। मौसम में बदलाव होने से नल में आ रहा पानी भी काफी ठंडा हो जाता है। जहां पानी की टंकी के होने से हमारे लिए कई चीजें आसान हैं तो इसके चलते अलग-अलग मौसम में समस्याएं भी कई खड़ी हो जाती है।
जहां गर्मी में टंकी का पानी गर्म हो जाता है तो वहीं, सर्दी में ये ही पानी हद से ज्यादा ठंडा हो जाता है। ऐसे में जब बात नहाने या घर के अन्य कामों को करने की आती है तो सर्दी में ठंडे पानी में हाथ डालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पानी गर्म करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ता है जिससे समय की बर्बादी भी होती है।
आज हम आपके लिए एक ऐसा प्रोडक्ट लेकर आए हैं जिससे मिनटों में पानी गर्म हो जाता है। इसके लिए आपको बार-बार बटन ऑन या ऑफ करने की भी जरूरत नहीं है। जब आप नल खोलेंगे आपको तुरंत गर्म पानी मिल जाएगा। आइए आपको इस कमाल के प्रोडक्ट्स की खासियत और कीमत बताते हैं।
अभी पढ़ें – Moto E22s जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत और खासियत
अभी पढ़ें – Online Shopping Fraud: भारी छूट देखकर ना खाएं धोखा! जान लें बचाव के ये टिप्स
Instant Electric Water Heater Price
दरअसल, हम इंस्टैंट इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर की बात कर रहे हैं जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ ये वॉटर हीटर आता है। ई-कॉमर्स साइट्स पर Gabani Mart नाम से इसे लिस्ट किया गया है। कीमत की बात करें तो Gabani Mart Instant Electric Water Heater को आप 1,299 रुपये में खरीद सकते हैं।
Instant Electric Water Heater Specifications
- इस प्रोडक्ट से हॉट और कोल्ड दोनों ऑप्शन में पानी आता है।
- किसी भी टैप के साथ इस प्रोडक्ट को आप लगाकर यूज कर सकते हैं।
- कनेक्ट करने के लिए प्रोडक्ट के साथ एक वायर दी गई है।
- इंस्टैंट इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर की कैपेसिटी 3000W की है।
- पानी के टेम्परेचर को आप डिस्प्ले की स्क्रीन में देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart पर मिल रहा है 70 हजार का iPhone 13 मात्र 40 हजार रुपये में! आज ही लूट लें मौका
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टैंट इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर का इस्तेमाल गीजर की तरह नहीं कर सकते हैं। गीजर की तुलना में इंस्टैंट इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर थोड़ा कम पानी गर्म करता है। इसका इस्तेमाल घर के किचन या वॉशरूम में हाथ धोने के लिए किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines