Instant Electric Water Heater: नल का पानी करेगा मिनटों में गर्म, जानिए क्या है डिवाइस और कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Instant Electric Water Heater: सर्दी की शुरुआत हो चुकी है और ज्यादातर लोगों ने गर्म पानी का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है। मौसम में बदलाव होने से नल में आ रहा पानी भी काफी ठंडा हो जाता है। जहां पानी की टंकी के होने से हमारे लिए कई चीजें आसान हैं तो इसके चलते अलग-अलग मौसम में समस्याएं भी कई खड़ी हो जाती है।
जहां गर्मी में टंकी का पानी गर्म हो जाता है तो वहीं, सर्दी में ये ही पानी हद से ज्यादा ठंडा हो जाता है। ऐसे में जब बात नहाने या घर के अन्य कामों को करने की आती है तो सर्दी में ठंडे पानी में हाथ डालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पानी गर्म करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ता है जिससे समय की बर्बादी भी होती है।
आज हम आपके लिए एक ऐसा प्रोडक्ट लेकर आए हैं जिससे मिनटों में पानी गर्म हो जाता है। इसके लिए आपको बार-बार बटन ऑन या ऑफ करने की भी जरूरत नहीं है। जब आप नल खोलेंगे आपको तुरंत गर्म पानी मिल जाएगा। आइए आपको इस कमाल के प्रोडक्ट्स की खासियत और कीमत बताते हैं।
दरअसल, हम इंस्टैंट इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर की बात कर रहे हैं जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ ये वॉटर हीटर आता है। ई-कॉमर्स साइट्स पर Gabani Mart नाम से इसे लिस्ट किया गया है। कीमत की बात करें तो Gabani Mart Instant Electric Water Heater को आप 1,299 रुपये में खरीद सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टैंट इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर का इस्तेमाल गीजर की तरह नहीं कर सकते हैं। गीजर की तुलना में इंस्टैंट इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर थोड़ा कम पानी गर्म करता है। इसका इस्तेमाल घर के किचन या वॉशरूम में हाथ धोने के लिए किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: