अगर आपके फोन की स्टोरेज बिना किसी बड़ी फाइल से भी बार-बार फुल हो जाती है, तो इसकी बड़ी वजह WhatsApp हो सकता है. ऐप की डिफॉल्ट सेटिंग के कारण हर फोटो और वीडियो आपने आप फोन की गैलरी में सेव ह जाती है. इससे न सिर्फ स्टोरेज तेजी से भरती है, बल्कि गैलरी की गैरजरूरी मीडिया से भर जाती है. अच्छी बात ये है कि WhatsApp में एक ऐसी सेटिंग मौजूद है, जिससे बदलकर इस परेशानी से आसानी से बचा जा सकता है.
WhatsApp की डिफॉल्ट सेटिंग क्यों बनती है परेशानी?
WhatsApp दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमा होने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. इसकी डिफॉल्ट सेटिंग के कारण किसी भी चैट या ग्रुप में आने वाली फोटो वीडियो और दूसरी मीडिया फाइल्स अपने आप फोन की गैलरी में सेव हो जाती हैं. समय के साथ ये फाइलें स्टोरेज का बड़ा हिस्सा घेर लेती है. इतना ही नहीं गैलरी में जरूरी तस्वीरें ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है.
स्टोरेज एंड डाटा सेटिंग में करें यह बदलाव
अगर आप चाहते हैं कि गैरजरूरी मीडियो फाइलें आपने आप डाउनलोड न हों तो सबसे पहले WhatsApp खोलें. इसके बाद ऊपर राइट साइड दिए 3 डॉट्स पर टैप करें सेटिंग में जाएं. यहां Storage and Data सेक्शन खोलें यहां आपको Media Auto Download दिखेगा. यहां फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट के लिए अगर-अलग डाउनलोड सेटिंग मौजूद होती है. जिसमें आप जरूरत के हिसाब से Wi-Fi, मोबाइल डेटा या दूसरे ऑप्शन चुन सकते हैं. ऐसे में अगर आपको ऑटो डाउनलोड नहीं चाहिए तो इस ऑप्शन को बंद कर दें.
ये भी पढ़ें-WhatsApp पर आ रहा नया अपडेट, अब स्टेटस के कैप्शन में नहीं होगी गलती, जानें फीचर कैसे करेगा काम
मीडिया विजिबिलिटी करें ऑफ
अगर आप चाहते हैं कि किसी खास चैट या ग्रुप की फोटो और वीडियो गैलरी में दिखाई नहीं देती है तो उस चैट या ग्रुप को खोलें. इसके बाद कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करें और Media Visibility ऑप्शन को बंद कर दें.इसके बाद उस चैट से आने वाली नई मीडिया फाइलें फोन की गैलरी में दिखाई नहीं देंगी.
सेटिंग बदलने के बाद गैलरी जरूर चेक करें
सभी जरूरी बदलाव करने के बाद एक बार अपनी फोन गैलरी जरूर खोलकर देखें. अब WhatsApp पर आन वाली नई फोटो और वीडियो अपने आप गैलरी में सेव या दिखाई नहीं देंगी. इससे फोन की स्टोरेज बेहतर तरीके से मैनेज रहेगी और बिना काम की फाइलें जमा नहीं होंगी.
ये भी पढ़ें- AC से ज्यादा बिजली खाते हैं ये 5 घरेलू उपकरण! नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
13 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines