WhatsApp पर आ रहा नया अपडेट, अब स्टेटस के कैप्शन में नहीं होगी गलती, जानें फीचर कैसे करेगा काम

WhatsApp जल्द ऐसा फीचर लाने वाला है, जिससे स्टेटस पोस्ट करने के बाद भी उसका कैप्शन बदला जा सकेगा. जानते हैं कितनी देर तक मिलेगा एडिट का मौका.

whatsApp (2)

अब पोस्ट करने के बाद भी बदल सकेंगे Caption.

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचल लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. अगर आपने स्टेटस पर फोटोवीडियो डालते समय कैप्शन में कोई गलती कर दी या बाद में उसे बदलना चाहा तो अब इसके लिए स्टेटस डिलीट करके दोबारा पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी जल्द ऐसा फीचर ला रही है, जिससे स्टेटस पोस्ट करने के बाद भी उसका कैप्शन एडिट किया जा सकेगा.

विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे एडिट

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for Android 2.26.30.1 वर्जन इस्तेमाल करने वाले कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है. इस फीचर की मदद से यूजर स्टेटस पोस्ट करने के बाद 15 मिनट के अंदर उसके कैप्शन में बदलाव कर सकेंगे. इधर 15 मिनट के बाद कैप्शन एडिट नहीं किया जा सकेगा.

विज्ञापन

कैप्शन एडिट करने के मिलेंगे दो आसान तरीके

WhatsApp इस फीचर के साथ कैप्शन बदलने के दो ऑप्शन देने वाला है. पहला तरीका ये कि यूजर अपने शेयर किए गए स्टेटस की लिस्ट में जाकर Status Menu से सीधे Edit Caption ऑप्शन सकेंगे. इससे स्टेटस खोले बिना ही कैप्श बदला जा सकेगा.

विज्ञापन

दूसरा तरीका है स्टेटस के कैप्शन के पास एक पेंसिल आइकन दिखाई देगा. इस आइकन पर टैप करके यूजर तत्काल अपने कैप्श को एडिट कर पाएंगे. इससे टाइपिंग की गलती सुधारना या पूरा कैप्शन बदलना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा.

दूसरे यूजर को नहीं चलेगा पता

WhatsApp में जब किसी मैसेज को एडिट करते हैं तो उसके साथ Edited के लेबल दिखाई देता है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक स्टेटस के कैप्शन में बदलाव करने पर ऐसा कोई लेबल नहीं दिखेगा.

विज्ञापन

फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध

अभी ये फीचर सिर्फ कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हुआ है, जिन्होंने Google Play Store से WhatsApp का लेटेस्ट बीटा वर्जन इंस्टॉल किया है. कंपनी इसे धीरे-धीरे सभई एड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ