AC से ज्यादा बिजली खाते हैं ये 5 घरेलू उपकरण! नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

क्या आपको लगता है कि घर में सबसे ज्यादा बिजली एसी खर्च करता है, अगर हां तो आप गलत हो सकते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपकरणों के बारे में जो एसी से ज्यादा बिजली खाते हैं.

AC.jpg_be56e8
1 / 7

अक्सर माना जाता है कि घर में सबसे ज्यादा बिजली एसी खर्च करता है लेकिन ये पूरी तरह सही नहीं है. कई ऐसे घरेलू उपकरण हैं जिनकी पावर रेटिंग एसी से ज्यादा होती है और वे एक घंट में उससे ज्यादा बिजली की खपत कर सकते हैं.

विज्ञापन

1.5 टन AC एक घंटे में कितनी बिजली खर्च करता है?

1.5 टन AC एक घंटे में कितनी बिजली खर्च करता है?2 / 7

मार्केट में अलग-अलग क्षमता के एसी मिलते हैं. सामाान्य 1.5 टन एसी की पावर करीब 1800 वॉट होती है. अगर इसे लगातार एक घंटे तक चलाया जाए तो लगभग 1.7 यूनिट बिजली की खपत करता है.

विज्ञापन

वाटर गीजर और हेयर ड्रायर की खपत

वाटर गीजर और हेयर ड्रायर की खपत3 / 7

वहीं पानी गर्म करने वाला गीजर सबसे ज्यादा बिजली ने वाले उपकरणों में से है. इसकी पावर करीब 3000 वॉट होती है और ये एक घंटे में लगभग 3 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है. वहीं हेयर ड्रायर की पावर करीब 2,200 वॉट होती है, इसलिए लगातार एक घंटे इस्तेमाल करने पर ये करीब 2.2 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है. ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आ रहा नया अपडेट, अब स्टेटस के कैप्शन में नहीं होगी गलती, जानें फीचर कैसे करेगा काम

इंडक्शन कुकर और इलेक्ट्रिक केटल

इंडक्शन कुकर और इलेक्ट्रिक केटल4 / 7

इंडक्शन कुकर की पावर करीब 2100 वॉट होती है. इसे एक घंटे तक चलाने पर लगभग 2.1 यूनिक बिजली खर्च होती है. वहीं इलेक्ट्रिक केटल की पावर करीब 2200 वॉट होती है और यह एक घंटे में लगभग 2.2 यूनिट बिजली की खपत कर सकती है.

विज्ञापन

माइक्रोवेव ओवन भी लेता है अच्छी-खासी बिजली

माइक्रोवेव ओवन भी लेता है अच्छी-खासी बिजली5 / 7

किचन में इस्तेमाल होने वाले माइक्रोवेव ओवन की पावर करीब 2100 वॉट होती है. अगर इसे लगातार एक घंटे तक इस्तेमाल किया जाए, तो ये लगभग 2.1 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है. ये भी पढ़ें- Fast Charging से जल्दी खराब हो जाती है बैटरी? जानिए सच क्या है और किन गलतियों से घटती है फोन की लाइफ

फिर AC का बिजली बिल ज्यादा क्यों आता है?

फिर AC का बिजली बिल ज्यादा क्यों आता है?6 / 7

हालांकि कई उपकरण एसी से ज्यादा बिजली खर्च करते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल कुछ मिनटों या बहुत कम समय के लिए होता है. दूसरी तरफ एसी अक्सर कई घंटों तक लगातार चलता है. यही वजह है एसी का बिल ज्यादा आता है.

विज्ञापन

यह तुलना कैसे की गई है?

यह तुलना कैसे की गई है?7 / 7

ये पूरी तुलना सभी उपकरणों के एक घंटे के लगातार इस्तेमाल के आधार पर की गई है. इसका मकसद ये समझना है कि एक घंटे में कौन-सा उपकरण कितनी बिजली खर्च करता है. जबकि बिजली बिल इस बात पर निर्भर करता है कि आपने उस उपकरण का उपयोग कितनी देर तक किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन