How to Secure my Whatsapp Account: पिछले कुछ सालों में, स्कैमर्स ने यूजर्स के अकाउंट को खाली करने के लिए नए-नए तरीके ईजाद किए हैं। नतीजतन, WhatsApp दुनिया भर में स्कैमर्स के लिए एक अड्डा बन गया है। कहीं ग्रुप बनाकर स्टॉक मार्केट से पैसा कमाने के फर्जी टिप्स दिए जा रहे हैं तो कहीं लॉटरी लगने की बात कही जाती है। अंत में स्कैमर्स इस प्लेटफॉर्म का यूज करके यूजर्स की मेहनत की कमाई उड़ा ले जाते हैं। हालांकि Whatsapp भी लगातार ऐसे स्कैम्स को रोकने के लिए नए-नए प्राइवेसी फीचर्स पेश कर रहा है। आज हम आपको एक ऐसे ही खास फीचर के बारे में बताएंगे जिससे आप स्कैमर्स से बच सकते हैं।
Two-Step Verification
Two-Step Verification, जिसे Two Factor ऑथेंटिकेशन (2FA) भी कहा जाता है, एक ऐसा WhatsApp फीचर है जो आपके अकाउंट में सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर जोड़ देता है। एक बार इस सेटिंग को ऑन करने के बाद, WhatsApp आपसे एक अलग पिन बनाने के लिए कहेगा जो आपके अकाउंट के एक्सेस के लिए आपके बायोमेट्रिक्स के अलावा जरूरी होगा।
कैसे ऑन करें ये खास फीचर?
टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन करना भी काफी आसान है। इसके लिए आपको बस अपने प्राइमरी डिवाइस पर WhatsApp ओपन करना है और ऐप सेटिंग में जाएं। अब, ‘अकाउंट’ पर टैप करें और दिखाई देने वाली विंडो पर, आपको “Two-Step Verification” नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
इस पर क्लिक करें और WhatsApp अब आपसे 6 डिजिट का पिन एंटर करने के लिए कहेगा। एक बार ये फीचर ऑन होने के बाद, WhatsApp रेगुलर आपसे पिन एंटर करने के लिए कहेगा। ऐप आपको ईमेल एड्रेस लिंक करने का भी ऑप्शन भी देता है, जिसका यूज पिन भूल जाने की कंडीशन में उसे रीसेट करने के लिए किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Vivo T3 Pro 5G: बैटरी दौड़ेगी दिन-रात, अंधेरे में भी लेगा DSLR जैसी तस्वीरें
अननोन नंबर को ऐसे करें ब्लॉक
कई बार स्कैमर्स आपका विश्वास जीतने के लिए WhatsApp पर कॉल कर सकते हैं, लेकिन अगर आप एक सेटिंग को ऑन कर लें तो आपको कोई भी अननोन नंबर से कॉल नहीं कर सकेगा। इसे ऑन करने के लिए आपको WhatsApp सेटिंग में जाना है और “प्राइवेसी” पर टैप करना है इधर आपको एक “कॉल” ऑप्शन दिखेगा। अब यहां से आपको “Silence Unknown Callers” ऑप्शन को ऑन कर देना है। बस इतना करते ही आपको कोई भी अनजान नंबर से कॉल नहीं कर सकेगा।
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
4 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
12 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
13 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
16 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
18 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
19 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines