Grok Vs ChatGPT: टेक अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट Grok लॉन्च किया है। एलन मस्क की एआई कंपनी xAI के इस चैटबॉट को Grok नाम दिया गया है। यह एक चैट टूल है जो एआई पर आधारित है। इसका मुकाबला ChatGPT से है। मस्क लगातार इसे एआई चैट टूल से बेहतर बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि Grok चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट्स को टक्कर देने वाला है। आज हम आपको बताएंगे कि यह Grok है क्या और यह कैसे काम करता है? साथ ही यह भी जानेंगे कि Elon Musk का AI मॉडल ChatGPT से बेहतर कैसे है।
दरअसल Grok चैटबॉट मॉडल चैटजीपीटी की तरह ही है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह चैटजीपीटी से बेहतर है। मस्क ने खुलासा किया कि इस चैटबॉट को ‘अपनी प्रतिक्रियाओं में थोड़ा हास्य’ रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इतना ही नहीं यह ‘व्यंग्य पसंद’ के साथ आता है। कंपनी ने लिखा कि यह उन मसालेदार सवालों का भी जवाब देगा जिन्हें ज्यादातर दूसरे एआई सिस्टम रिजेक्ट कर देते हैं।
ये भी पढ़ें-Success Story: नौकरी नहीं मिली तो खड़ी कर दी 800 करोड़ की कंपनी, पूनम गुप्ता ने कुछ ऐसे किया कमाल
Grok चैटबॉट को एक्स हैंडल से रियल टाइम जानकारियों के एक्सेस के साथ पेश किया गया है। यह यूजर के सवालों के जवाब देगा। कंपनी ने बताया है कि चैटबॉट अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर सवालों के जवाब देता है। इसे इसी तरह से डिजाइन किया गया है। साथ ही सलाह दी गई है कि फनी तरीकों से दी गई जानकारियां जिन लोगों को पसंद नहीं हैं, वे इसका इस्तेमाल न करें।
रियल टाइम देगा जवाब
Grok रियल टाइम जवाब दे सकता है, जबकि ChatGPT रियल टाइम जवाब नहीं दे सकता। Grok के पास वर्तमान समय की जानकारियां होंगी, जबकि दूसरे एआई के पास इसकी कमी होगी। ChatGPT का डाटा सोर्स इंटरनेट है यानी यह पूरा डाटा इंटरनेट से लेता है। वहीं Grok सिर्फ X (पूर्व में ट्विटर) पर निर्भर है। चैटजीपीटी के कई सारे सोर्स हैं जबकि Grok का सिर्फ एक ही सोर्स है।
चैटजीपीटी रियल टाइम जानकारी नहीं देता है। ChatGPT का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। वहीं Grok मुफ्त नहीं है। जिनके पास X Premium+ का सब्सक्रिप्शन होगा वे ही इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। ChatGPT का फ्री और पेड दोनों वर्जन उपलब्ध है, जबकि Grok का सिर्फ पेड वर्जन उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines