Google Pixel 6a हुआ सस्ता, 10 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका! जानें Deals
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 6a Price Cut Discount Offer: नए साल पर नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? तो आज हम आपके लिए एक ऐसी बेस्ट डील लेकर आए हैं जिसे जाननें के बाद आपका मन खुश हो सकता है। करीब 44 हजार रुपये में आने वाला फोन आप 10 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।
जी हां, गूगल का प्रीमियम स्मार्टफोन पिक्सल 6ए अपनी कीमत से काफी कम में मिल रहा है। इसे भारी छूट के साथ फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है। आइए गूगल पिक्सल 6ए पर मिलने वाली डील के बारे में बताते हैं।
गूगल पिक्सल 6ए को फ्लिपकार्ट पर छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट छूट के साथ उपलब्ध है। इसकी असल कीमत 43,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट (Google Pixel 6a Fipkart) पर इसे डिस्काउंट के बाद 29,900 रुपये की कीमत में लिस्टे किया गया है।
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 6ए बैंक ऑफर के साथ भी उपलब्ध है। अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड धारक हैं और इसके कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको इसकी कीमत पर 2000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। ऐसे में फोन की कीमत 27,900 रुपये हो जाएगी। वहीं, अगर फेडरल बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे तो इसकी कीमत आपके लिए 26,900 रुपये हो सकती है, इस पर 3000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 6ए को एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी बेचा जा रहा है। इस फोन पर 17,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन की कीमत पर अगर 17,500 रुपये तक का डिस्काउंट चाहते हैं तो इसके लिए एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करें जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो। ऐसे में आपको फोन की कीमत पर पूरी छूट मिल सकेगी। इसके बाद फोन की कीमत 29,900 रुपये की जगह 12,400 रुपये तक हो सकती है।
गूगल पिक्सल 6ए को अगर कार्ड ऑफर के साथ लेते हैं तो फेडरल बैंक कार्ड पर सबसे ज्यादा छूट है। एक्सचेंज ऑफर और फेडरल बैंक कार्ड छूट के बाद इस फोन की कीमत 9,400 रुपये हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: