Google Chrome को करें सिक्योर, ऐसे लगाएं Fingerprint Lock
Edited By News24 हिंदी

Google Chrome Fingerprint Lock, Auto fill in Google Chrome
Edited By News24 हिंदी

Google Chrome Fingerprint Lock, Auto fill in Google Chrome
किसी भी वेबसाइट पर विजिट करने के लिए Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं। ये ब्राउजर स्मार्टफोन और पीसी दोनों यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। इसके जरिए अलग- अलग वेबसाइट पर विजिट कर ने के बाद लॉगिन भी करते हैं। कई बार यूजर्स लॉगिन करने के बाद लॉगआउट करना भूल जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें पासवर्ड सेव करने के भी विकल्प मिलते हैं। गलती से स्मार्टफोन या लैपटॉप किसी और के हाथ लग जाने पर पासवर्ड चोरी हो सकती है। इससे बचने के लिए गूगल क्रोम ब्राउजर में पासवर्ड लगाकर इसे सिक्योर करें। आइए इसमें फिंगरप्रिंट लगाने के लिए प्रसेस जानते हैं।
पर्सनल डिवाइस होने पर लोग पासवर्ड को सिक्योर करने के ऊपर बहुत कम ध्यान देते हैं। किसी भी वेबसाइट पर लॉगिन कर ऑटोफिल नोटिफिकेशन आने पर बिना कुछ सोचे समझे ओके कर देते हैं। कभी- कभी जल्दीबाजी में भी ये गलती हो जाती है। आप भले ही दोबारा बिना पासवर्ड डाले लॉगिन कर लेते हों, लेकिन ये पूरी तरह से सिक्योर नहीं है। ऑटोफिल सेटिंग ऑन करने से पहले गूगल क्रोम लॉक को इनेबल करना न भूलें।
1. स्मार्टफोन और लैपटॉप जिस डिवाइस में गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं, उसमें ऐप को ओपन करें।
2. अगर पहले से कोई टैब ओपन है तो उसे बंद कर क्रोम को रिफ्रेश करें।
3. अब एक नया टैब खोलें और सर्चबार में Chrome://flags टाइप करें।
4. यहां आपको ऐप के कई हिडेन फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें बायोमेट्रिक पर क्लिक करें।
5. इसके बाद डिफोल्ट पर क्लिक करते ही इनेबल के विकल्प को सेलेक्ट कर लें।
6. अब पैटर्न, पिन या पासवर्ड में से किसी एक का चयन करें।
7. इसके बाद फिंगरप्रिंट पर टैप कर लॉक लगाएं।
अगर आपके पास पर्सनल टैपटॉप नहीं है और कंपनी में ही सारे पर्सनल काम करते हैं तो ये फिंगरप्रिंट जरूरी है। इसके अलावा अगर घर में या फिर कोई जानकार भी एक ही डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तब इस फीचर की जरूरत पड़ सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: