कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा तोहफा, एक साल तक फ्री मिलेगा 4700 रुपये का AI Plus, जानें कैसे उठाएं फायदा

गूगल ने कॉलेज स्टूडेट्स के लिए बड़ा ऑफर पेशच किया है. कंपनी कॉलेज स्टूडेंट्स को Google AI Plus का सब्सक्रिप्शन पूरे एक साल के लिए फ्री दे रही है. जानते हैं इसका कैसे उठा सकते हैं फायदा.

Google AI Plus free for students

Google ने कॉलेज स्टूडेंट्स को दिया बड़ा तोहफा. (Image Credit-AI)

विज्ञापन

Google ने इंडिया के कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एक जबरदस्त ऑफर पेश किया है, जो बच्चों की पढ़ाई में काफी मदद करेगा. कंपनी ने एलिजिबल कॉलेज स्टूडेट्स के लिए Google AI Plus का एक साल का प्लान फ्री देने का ऐलान किया है. आमतौर पर Google AI Plus के एक महीने के प्लान की कीमत 399 होती है, ऐसे में पूरी साल का हिसाब लगाए तो ये 4700 तक जाती है. यानी इस फ्री स्कीम में सीधे 4700 का फायदा मिल रहा है. इस प्लान में स्टूडेंट्स को Gemini के एडवांस फीचर्स, ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट और 400GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा. वहीं ध्यान देने वाली बात है कि ये ऑफर सिर्फ एलिजिबल कॉलेज छात्रों के लिए है और इसके लिए छात्र की पहचान और एलिजिब्लिटी की जांच होगी.  

पढ़ाई में कैसे करेगा मदद?

इसमें छात्रों को स्टूडेंट हब दिया जा रहा है. इसमें स्टूडेंट्स को फ्लैशकार्ड, प्रैक्टिस क्विज, स्टडी नोटबुक और दूसरे AI टूल्स मिलेंगे. इतना ही नहीं इसकी मदद से स्टूडेंट्स इसे अपने नोट्स और स्टडी मटेरियल देकर अपनी जरूरत के हिसाब से स्टडी प्लान भी तैयार करवा सकते हैं.

विज्ञापन

JEE और NEET की तैयारी में भी मदद

इसमें गूगल नें JEE और NEET जैसी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेट्ंस् के लिए भी लर्निंग टूल्स एड किए हैं.  ये टूल्स टफ टॉपिक्स और कठिन कॉन्सेप्ट वाले टॉपिक्स को इंटरैक्टिव तरीके समझाने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं स्टूडेंट्स किसी सवाल या स्टजी मटेरियल  की फोटो लेकर भी इससे मदद ले सकते हैं.

नोट्स से बना सकेंगे पर्सनल स्टडी प्लान

इतना ही नहीं स्टूडेंट्स अपने क्लास नोट्स, लेक्चर स्लाइड्स या दूसरे डॉक्यूमेंट्स AI टूल को दे सकते हैं. इसके बाद Gemini इसकी समरी तैयार करके जरूरी जानकारी को सिस्टमेटिक और ऑर्गनाइज्ड कर देगा. साथ ही AI इससे जुड़े सवाल भी तैयार कर देगा जिससे स्टूडेंट्स को तैयारी करने में मदद मिलेगा.

विज्ञापन

Gemini Live से कर सकेंगे बातचीज

Google Gemini Live से स्टूडेंट्स सीधे बोलकर पढ़ाई से जुड़ी जानकारी या कोई भी सवाल पूछ सकेंगे. साथ ही इसमें डीप रिसर्च जैसे फीचर्स को जोड़ा गया है जिससे किसी भी सब्जेक्ट या टॉपिक की इनडेप्थ जानकाारी मिल सकेगी.

फ्री ऑफर पाने के लिए क्या करना होगा?

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए एलिजिबल स्टूडेंट्स को गूगल के Gemini for Students पेज पर जाकर अपनी एलिजिबलिटी चेक कर सकते हैं. इसमें स्टूडेंट की पहचान और कॉलेज से जुड़ी जानकारी का वेरिफिकेशन किया जा सकता है. भारत में इस ऑफर को लेने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 है.

विज्ञापन

Source- Google

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ