82% भारतीयों के लिए AI बना जरूरी, फिर भी फोन खरीदते समय ये फीचर्स हैं सबसे आगे, Amazon सर्वे में हुआ खुलासा

Amazon के सर्वे में सामने आया कि भारत में 82% फोन खरीदारों के लिए फोन में AI होना अहम बात है. जानते हैं इस सर्वे में और क्या खुलासे हुआ हैं.

Amazon Best in Tech Survey 2026

अमेजन की सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 82 प्रतिशत भारतीय ग्राहक फोन में AI चाहते हैं. (Image Credit-AI)

आजकल लोगों के फोन खरीदने का तरीका बदल गया है. अब नया फोन खरीदते समय लोग अब सिर्फ कैमरा, बैटरी या प्रोसेसर ही नहीं देखते, बल्कि फोन में AI फीचर्स हैं या नहीं ये उनके लिए जरूरी है. Amazon के एक नए सर्वे से पता चलता है कि भारत में ज्यादातर स्मार्टफोन खरीदार AI को जरूरी तो मान रहे हैं लेकिन उनकी असली जरूरत काफी क्लीयर है. लोग ऐसा AI चाहते हैं जो रोज के काम आसान करे, उनका टाइम बचाए और फोन की बैटरी ज्यादा देर तक चलाने में मदद करे.

विज्ञापन

82% खरीदार चाहते हैं AI

अमेजन ने जुलाई 2026 में अपना पहला Best in Tech Survey किया. ये 40,000 से ज्यादा लोगों पर किया गया है. सर्वे के मुताबिक भारत में 82 प्रतिशत फोन खरीदने वाले AI फीचर्स को तवज्जो देते हैं. यानी फोन खरीदते समय अब AI नजरअंदाज करना आसान नहीं है. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि लोग केवल AI के लिए महंगा फोन खरीद रहे हैं.

विज्ञापन
Image Credit-Amazon

परफॉर्मेंस अभी भी सबसे ऊपर

फोन खरीदारों के लिए AI के अलावा बेसिक जरूरतें अब भी सबसे पहले हैं. सर्वे में 87% लोगों ने फोन की परफॉर्मेंस और स्पीड को अहम माना है. इसके बाद 79 प्रतिशत लोगों के लिए बैटरी लाइफ और 77 प्रतिशत के लिए कैमरा क्वालिटी जरूरी है. 

Image Credit-Amazon

AI में क्या चाहते हैं भारतीय खरीदार?

AI फीचर्स की पसंद की बात करें को 25% लोगों ने contextual assistance सबसे आगे रखा है. इसमे फोन स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को समझकर जरूरत के हिसाब से मदद करने वाले फीचर्स शामिल हैं. इसके बाद 18 प्रतिशत लोगों ने जेनेरेटिव फोटो एडिटिंग, 17% ने विजुअल सर्च और 11 ने अडॉप्टिव बैटरी मैनेजमेंट को पंसद किया है.

विज्ञापन

50 हजार से ज्यादा के फोन पसंद कर रहे लोग

सर्वे के मुताबिक फोन खरीदारों का बजट बढ़ता दिखाई दे रहा है. इसमें 25,000 से 50,000 रुपये वाला सेगमेंट सबसे बड़ा है, जिसमें 42 प्रतिशत खरीदार शामिल है. वहीं करीब एक-तिहाई खरीदार 50,000 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले फोन पर विचार कर रहे हैं. इनमें 17% लोग 75,000 रुपये से ऊपर के स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी में हैं.

विज्ञापन
Image Credit-Amazon

खरीदारी से पहले रिव्यू देख रहे लोग

इतनी ही नहीं इस सर्वे सर्वे से हुए खुलासे में मुताबिक फोन खरीदने से पहले लोग अब अच्छी तरह रिसर्च करते हैं. 47% खरीदारों का फोन लेने का फैसला reviews और ratings पर निर्भर करता है. सर्वे में ये भी सामने आया है कि आधे से ज्यादा लोग अपना फोन दो साल तक इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ