Foldable Screen Laptops: प्रीमियम लैपटॉप सेगमेंट में फोल्डेबल्स इस वक्त सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि भविष्य में फोल्डेबल्स डिफॉल्ट लैपटॉप फॉर्म फैक्टर बन सकता है। कुछ महीनों में कई बड़ी कंपनियों ने बाजार में फोल्डेबल लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ये लैपटॉप नार्मल नोटबुक से बहुत अलग दिखते हैं लेकिन इनकी कीमत बहुत अधिक है। अगर आप भी इस समय एक फोल्डेबल स्क्रीन वाला लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो आप निचे दिए गए लिस्ट से चुन सकते हैं।
Lenovo ThinkPad X1 Fold
थिंकपैड X1 के साथ लेनोवो फोल्डेबल लैपटॉप सेगमेंट में प्रवेश करने वाली पहली पीसी कंपनी बन गई। लेनोवो थिंकपैड X1 फोल्ड को रिफ्रेश कर रहा है, और नए वर्जन में 16.3 इंच की बड़ी स्क्रीन, अधिक कॉम्पैक्ट डिजाइन मिलता है, और अंदर की तरफ लेटेस्ट इंटेल हार्डवेयर के साथ बाहर की तरफ कार्बन फाइबर फिनिश मिलती है।
यह भी पढ़ेंः iPhone 15 की जगह पुराने आईफोन हो सकते हैं फायदेमंद, कीमत में हुई भारी कटौती
Asus Zenbook 17 Fold
Asus Zenbook 17 Fold में फोल्डेबल लैपटॉप पर सबसे बड़ी स्क्रीन होने की बात कही जा रही है। इसमें आपको 2.5K रिजाल्यूशन वाली 17.3 इंच की OLED टचस्क्रीन मिलती है। मोड़ने पर, यह सुपर कॉम्पैक्ट हो जाता है और 12.5-इंच टैबलेट का रूप ले लेता है, जिससे इसे इधर-उधर ले जाना आसान हो जाता है। इस नोटबुक का यूज कई मोड जैसे लैपटॉप, डेस्कटॉप, टैबलेट और यहां तक कि इसे पीसी के साथ जोड़कर भी यूज किया जा सकता है।
HP Spectre Foldable
एचपी स्पेक्टर का लैपटॉप लाइनअप अपने प्रीमियम फिनिश के लिए जाना जाता है, और कंपनी का पहला फोल्डेबल लैपटॉप स्पेक्टर लाइनअप का है। आसुस की पेशकश की तरह, स्पेक्टर फोल्ड भी 17.3 इंच स्क्रीन वाले एक बड़े पीसी में बदल जाता है। इस डिवाइस को मुख्य रूप से तीन मोड में यूज किया जा सकता है। कीबोर्ड के साथ 12.3-इंच टैबलेट के रूप में, 17-इंच पीसी के रूप में, और पीसी के लिए डेस्कटॉप के रूप में। इसमें एक किकस्टैंड भी है, जिससे टैबलेट को एक कोण पर रखना आसान हो जाता है। एचपी का यह भी दावा है कि यह बाजार में उपलब्ध सबसे पतला 17 इंच का लैपटॉप है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines