Flipkart Sale Discount Offer on Google Pixel 8: Google ने पिछले साल अक्टूबर में Pixel 8 सीरीज लॉन्च की थी। जबकि कुछ ही दिनों में Pixel 9 सीरीज के लॉन्च होने की संभावना है। नई सीरीज के लॉन्च से पहले Pixel 8 अब फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। बेस पिक्सल वेरिएंट पर कंपनी 13,000 रुपये की छूट दे रही है।
हालांकि ये जबरदस्त डील डिवाइस के केवल एक कलर और स्टोरेज वैरिएंट पर देखने को मिल रही है। फोन पर आप बैंक ऑफर के जरिए से 8,000 रुपये की छूट और एक्सचेंज ऑफर में 5,000 रुपये तक बचा सकते हैं, जिससे फोन पर कुल मिलकर 26,000 रुपये का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Flipkart पर Google Pixel 8 की कीमत
फ्लिपकार्ट इस फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर छूट दे रहा है। Pixel 8 के रोज गोल्ड कलर ऑप्शन पर ये डिस्काउंट मिल रहा है। वेबसाइट पर ये फोन 62,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि अन्य कलर ऑप्शन हेजल, मिंट और ओब्सीडियन इस वक्त 69,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, 256GB वैरिएंट 76,999 रुपये में मिल रहा है।
ई-कॉमर्स दिग्गज आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट नॉन ईएमआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन के जरिए से 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। अन्य ऑफर्स की बात करें तो आप बेस मॉडल पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 5,000 रुपये एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। अगर आप इन सभी ऑफर के साथ फोन को खरीदते हैं तो पिक्सेल 8 आपको अभी 50,000 रुपये से कम में मिल सकता है। इस कीमत पर, यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेस्ट डील है जो सॉफ्टवेयर और कैमरे के लिए Google फोन खरीदना चाहते हैं।
Google Pixel 8 के फीचर्स
Pixel 8 में 2,000nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.2-इंच FHD+ OLED 120Hz स्क्रीन मिलती है। फोन एक Tensor G3 प्रोसेसर से लैस है। डिवाइस सात साल के ओएस अपडेट के साथ Android 14 पर चलता है। फोन में 27W वायर्ड और 18W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,575mAh की बैटरी मिलती है। डिवाइस में 50MP + 12MP का अल्ट्रावाइड रियर और 10.5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
11 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines