Flipkart Sale में Samsung का फोन खरीदें सिर्फ 6,499 रुपये में, 50MP Camera समेत कई दमदार फीचर्स    

Budget Phones Under 7000: अगर आप भी 7 हजार रुपये से कम के बजट में बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो ये सैमसंग डिवाइस चेक कर सकते हैं।

SAMSUNG Galaxy F05 discount offer

Flipkart Sale Samsung Galaxy F05 Price: अगर आप भी सस्ते में दमदार फोन ढूंढ रहे हैं तो फ्लिपकार्ट आपके लिए सबसे खास डील लाया है। दरअसल, इन दिनों ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Republic Day Bonanza सेल जारी है जो 26 जनवरी तक लाइव रहेगी। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर कई बेहतरीन डील्स देखने को मिल रही हैं। इस सेल में सैमसंग का एक डिवाइस तो सिर्फ 6,499 रुपये में मिल रहा है। खास बात यह है कि इस डील का मजा लेने के लिए आपको कोई बैंक कार्ड ऑफर या एक्सचेंज की भी जरूरत नहीं है। यानी आप बिना ऑफर्स के इस फोन को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। चलिए जानें कौन सा है ये फोन…

विज्ञापन

SAMSUNG Galaxy F05 डिस्काउंट ऑफर

दरअसल, इस फोन का नाम SAMSUNG Galaxy F05 है जिसे आप फ्लिपकार्ट की सेल में सिर्फ 6,499 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस डिवाइस को कंपनी ने 9,999 रुपये में लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ आप 5% तक अनलिमिटेड कैशबैक ले सकते हैं। इतना ही नहीं Debit Card EMI ऑप्शन के साथ तो आप इस फोन को 403 रुपये महीना देकर अपना बना सकते हैं। डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से पुराने फोन पर 3 हजार रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं। चलिए फोन के फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…

विज्ञापन

SAMSUNG Galaxy F05 Discount Offer

SAMSUNG Galaxy F05 के स्पेसिफिकेशन्स

गैलेक्सी F05 में HD+ रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच LCD डिस्प्ले मिलने वाला है। यह MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस होगा और 4GB RAM को RAM प्लस फीचर का इस्तेमाल करके 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जो फ्री स्टोरेज को वर्चुअल RAM में बदल देता है। डिवाइस 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

50MP कैमरा और बड़ी बैटरी  

स्मार्टफोन 50MP के प्राइमरी कैमरे से लैस है, जिसे 2MP डेप्थ सेंसर सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है। इसमें 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ तगड़ी 5000mAh की बैटरी है। Android 14 पर चलने वाले Galaxy F05 को दो ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और चार साल तक के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। ओवरऑल देखें तो ये डिवाइस काफी अच्छा लग रहा है लेकिन ये एक 4G डिवाइस है तो अगर आपके एरिया में अच्छा 5G नेटवर्क नहीं है तो ही आप इस डिवाइस को खरीदें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ