Flipkart Electronics Sale: जल्दी करें और लूट लें धमाकेदार सेल का फायदा! पोका का ये 5जी फोन 50% छूट के साथ उपलब्ध, जानिए...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Electronics Sale 2023: फ्लिपकार्ट पर अभी कुछ दिनों पहले ही बिग सेविंग डेज सेल खत्म हुई है। वहीं, अब प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर नई सेल की शुरुआत की है। इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से शुरू हुई इस सेल में स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल 24 जनरवरी से शुरू हो चुकी है जोकि 31 जनवरी 2023 तक रहने वाली है।
इस दौरान पोको के 5जी स्मार्टफोन पर काफी छूट मिल रही है। कीमत पर छूट देने के अलावा सेल में अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिसके बाद फोन की कीमत काफी कम हो सकती है। आइए जानते हैं कि पोको का कौन सा 5जी स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहा है।
और पढ़िए –Jio Republic Day Offer: जल्द उठाएं फायदा, Free 4G Phone और डेटा-कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स शामिल
फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल 2023 में पोको X4 प्रो 5G स्मार्टफोन छूट के साथ मिल रहा है। इसके दोनों वैरिएंट 6 GB रैम + 64 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है। फोन के बैक में 64MP + 8MP + 2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5000 mAh की Lithium-ion Polymer बैटरी है।
फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल के दौरान पोको X4 प्रो 5G स्मार्टफोन 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये की जगह 14,999 रुपये है। इसकी कीमत पर 34 प्रतिशत यानी 7500 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि, इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज 31 प्रतिशत छूट यानी के साथ उपलब्ध है। इस फोन को 23,999 रुपये की जगह 16,499 रुपये में लिस्ट किया गया है।
और पढ़िए –iPhone 14 और iPhone 14 Plus को आधी कीमत पर खरीदने का मौका! जल्दी जान लें ऑफर्स
पोको X4 प्रो 5G के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज को 14000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ बेचा जा रहा है जबकि, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज को 15,650 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। दोनों वैरिएंट पर मिल रहे एक्सचेंज ऑफर का पूरा छूट पाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करना होगा जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: