Cyber Fraud: नौकरी की चाहत में युवती को लगा 12 लाख रुपये से अधिक का चूना

Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक नए मामले में स्कैमर ने एक युवती से लाखों रुपये ठग लिए।

Cyber Fraud

Cyber Fraud: देश-दुनिया में बढ़ते टेक्नोलॉजी के साथ-साथ साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन ऐसी खबर आती है जब स्कैमर ने किसी व्यक्ति के अकाउंट से लाखों रुपये लूट लिए। ऐसा ही एक नया मामला विशाखापट्टनम से आया है, जहां एक युवती के बैंक अकाउंट से 12 लाख से अधिक रुपये स्कैमर ने लूट लिए। बताया जा रहा है कि विशाखापट्टनम की रहने वाली युवती ने नौकरी पाने के चक्कर में लाखों रुपये गंवा दी।

विज्ञापन

युवती को लगा लाखों का चूना

रिपोर्ट्स के अनुसार विशाखापट्टनम की रहने वाली मल्ला ज्योतिर्मयी को स्कैमर्स ने जॉब के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। एक अनजान शख्स ने युवती को एक नामी कंपनी में जॉब ऑफर का लालच दिया था। युवती बेखबर होकर ठग पर विश्वास कर ली और उसकी बातों में आ गई।

विज्ञापन

स्कैमर ने शुरुआत में युवती से 5000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर मांगी, जिसे युवती ने पे कर दिया। इसके बाद ठग ने बैंक अकाउंट की जांच का बहाना बना कर युवती से कुछ और पैसे मांगे। युवती ठगी से बेखबर होकर पैसे ट्रांसफर करती गई।

स्कैमर ने 1 लाख रुपये के बदले 1.4 लाख रुपये देने का किया वादा

ठग ने युवती को कहा था कि अगर आप 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको इसके बदले में तीन महीने में 1.4 लाख रुपये मिलेंगे। फ्रॉडस्टर्स ने इसके लिए अपनी बैंक डिटेल्स भी शेयर की थी। ऐसे ही करके युवती ने स्कैमर के अकाउंट में 1.84 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, युवती को उस वक्त ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ जब ठग ने उनसे 4 लाख रुपये और मांगे। इसके बाद युवती ने इसकी सूचना अपने भाई को दी जिसने पैसे ट्रांसफर करने से मना किया।

विज्ञापन

सतर्क रहने की जरूरत

इस ऑनलाइन के जमाने में हर किसी को बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। आपको किसी भी अनऑफिशियल साइट पर क्लिक नहीं करना चाहिए। आज के समय में ऑनलाइन ठगी का मामला तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ