ChatGPT Go Subscription: AI अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में गहराई से उतर चुकी है. मोबाइल से लेकर दफ्तर के काम तक, हर जगह इसका असर दिखता है. अब इसी कड़ी में OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है. आज यानी 4 नवंबर से OpenAI ने अपने ChatGPT के Go वर्जन को भारत में पूरी तरह मुफ्त करने की घोषणा की है. सबसे खास बात यह है कि यह ऑफर पूरे साल के लिए मान्य रहेगा.
ChatGPT Go क्या है?
ChatGPT Go, OpenAI का एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिसे कंपनी ने अगस्त 2025 में लॉन्च किया था. यह प्लान फ्री और Plus वर्जन के बीच रखा गया है, जिसकी कीमत 399 रुपये प्रति महीना थी. इसमें यूजर्स को कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं- जैसे ChatGPT से ज्यादा चैट लिमिट, रोजाना इमेज बनाने का विकल्प, फाइल अपलोड करने की सुविधा और लंबी मेमोरी जिससे चैट पहले से ज्यादा पर्सनल और स्मार्ट लगती है. यह सब्सक्रिप्शन OpenAI के नवीनतम GPT-5 मॉडल पर बेस्ड है, जो अब तक का सबसे एडवांस वर्जन माना जा रहा है.
कैसे करें ChatGPT Go का फ्री सब्सक्रिप्शन क्लेम?
अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो तरीका बहुत आसान है.
- सबसे पहले ChatGPT की वेबसाइट या ऐप पर अपने अकाउंट से लॉगिन करें.
- अब नीचे अपने नाम के पास दिख रहे “Upgrade” बटन पर क्लिक करें.
- वहां से ChatGPT Go प्लान चुनें और आगे बढ़ें.
- यह ऑफर फ्री होने के कारण आपको किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा.
OpenAI ने अभी तक इस ऑफर की आखिरी तारीख की जानकारी नहीं दी है, इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे जल्द से जल्द क्लेम कर लें.
ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले Perplexity Pro ने Airtel यूजर्स को सालभर का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया था. वहीं हाल ही में Google ने Jio यूजर्स के लिए अपना Google AI Pro Plan एक साल के लिए मुफ्त कर दिया. अब OpenAI ने भी ChatGPT Go को फ्री करके भारत में AI की रफ्तार को और तेज कर दिया है.
OpenAI का पहला डेवलपर इवेंट-DevDay Exchange
आज यानी 4 नवंबर को ही बेंगलुरु में OpenAI का पहला DevDay Exchange डेवलपर इवेंट भी आयोजित किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कंपनी भारत से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI भारत को अपने सबसे बड़े बाजारों में से एक मान रहा है. बताया जा रहा है कि भारत अब अमेरिका के बाद ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन चुका है. कंपनी ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही नई दिल्ली में अपना पहला ऑफिस खोलने जा रही है, जो उसकी India-first रणनीति का हिस्सा होगा.
क्या ChatGPT Go में मिलता है वीडियो एडिटिंग टूल
नहीं, ChatGPT Go में वीडियो के लिए कोई फीचर नहीं मिलता है हालांकि इसके अपग्रेड वर्जन ChatGPT Plus में प्राम्ट डाल कर वीडियो जनरेट किया जा सकता है.
भारत में AI का नया दौर
ChatGPT Go का एक साल के लिए मुफ्त होना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में भारत AI टेक्नोलॉजी का केंद्र बनने जा रहा है. अब हर यूजर के पास यह मौका है कि वह ChatGPT Go के जरिए अपने डिजिटल अनुभव को और बेहतर बना सके वो भी बिना कोई खर्च किए.
ये भी पढ़ें- अब बिना डिग्री वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बैन
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
19 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
21 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
23 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines