BSNL का बड़ा फैसला! अब इस किफायती प्लान के साथ नहीं मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

BSNL Plan under 400: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने किफायती प्लानों के लिए लोगों के बीच जानी जाती है। हालांकि, अब कंपनी ने अपने एक किफायती प्लान से अनलिमिटेड डेटा की सुविधा को बंद कर दिया जिससे ग्राहकों को बड़ा झटका मिल सकता है। आइए जानते हैं कि बीएसएनएल के किस प्री-पेड प्लान से अनलिमिटेड डाटा की सुविधा हटा दी गई है।
बीएसएनएल ने अपने 400 रुपये से कम कीमत (BSNL Plan under 400) वाले 398 रुपये के प्लान से अनलिमिटेड डाटा की सुविधा को हटा दिया है। इसके बारे में टेलीकॉमटॉक द्वारा सबसे पहले जानकारी दी गई है।
बीएसएनएल के 398 रुपये वाले प्लान में पहले अनलिमिटेड डाटा बेनिफिट मिलता था, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। बात करें बेनिफिट्स की तो ये 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।
इसमें अब डाटा बेनिफिट के तौर पर कुल 120 जीबी डाटा मिलेगा। इंटरनेट खत्म होने पर इसकी स्पीड 40Kbps हो जाएगी। हालांकि, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100SMS की सुविधाएं शामिल हैं।
बता दें कि बीएसएनएल के पास एक 399 रुपये का भी रिचार्ज प्लान है। इस प्लान की वैधता 180 दिनों तक की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1 जीबी डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। ये प्लान एक वाउचर रिचार्ज प्लान है जिसे यूजर को हर 80 दिनों के बाद रिफिल करना पड़ता है।
बीएसएनएल के पास लंबी वैधता वाला एक किफायती प्लान और है जो 400 रुपये से कम में आता है। इसकी कीमत 397 रुपये है। ये प्लान भी वाउचर की तरह है जिसे हर 60 दिनों में रिफिल करना पड़ता है। इस प्लान की वैधता 150 दिनों तक की है। इसमें अनलिमिटेड कालिंग, अनलिमिटेड डाटा, कालिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: