Flipper Zero Hacker Device: ग्लोबली बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार डिवाइस हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी जिनके बारे में हमें जानकारी तक नहीं होती है। जबकि, कुछ डिवाइस को आप देखा भी होगा लेकिन उसका काम क्या है इससे आप शायद अंजान होंगे। एक ऐसा ही डिवाइस फ्लिपर जीरो नामक है, जो विदेशी मार्केट में काफी ट्रेंडिंग डिवाइसों में से एक बन चुका है।

विज्ञापन

इस डिवाइस को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि हर कोई इसे खरीदना चाह रहा है, लेकिन ऐसा क्यों है? आखिर ये डिवाइस मार्केट में इतना ट्रेंड पर क्यों है? इसे लोगों द्वारा इतना पसंद करने का कारण क्या है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

फ्लिपर जीरो डिवाइस क्या है? 

फ्लिपर जीरो एक पोर्टेबल डिवाइस है, जो काफी हाईटेक है। इसे विदेशी बाजारों में बहुत पसंद किया जा रहा है। आकार में ये डॉल्फिन जैसा है जिसमें कुछ बटन, एक छोटी सी डिस्प्ले और पोर्ट्स दिए गए हैं। इसे जेब में भी आसानी से रखा जा सकता है।

फ्लिपर जीरो क्या करता है?

फ्लिपर जीरो असल में डिजिटल सिस्टम के साथ इंटरैक्ट कर सकता है। इसका इस्तेमाल कर GPIO पिन का यूज करके किसी भी तरह के एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, रेडियो प्रोटोकॉल RFID और डिबग हार्डवेयर को एक्सेस कर सकते हैं। इसे अगर हैकिंग डिवाइस कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।

विज्ञापन

दरअसल, फ्लिपर जीरो को हैकिंग डिवाइस ही कहा जा रहा है जो आपके रोजमर्रा जिंदगी में यूज होने वाले डिवाइसों को कंट्रोल कर सकता है। इसके जरिए बड़े पैमाने में हैकिंग की जा सकती है। ये डिवाइस अच्छे और बुरे दोनों कामों के लिए यूज किया जा सकता है।

फ्लिपर जीरो कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है?

फ्लिपर जीरो के जरिए लोग किसी भी प्रोडक्ट के स्कैन कोर्ट में दाखिल होने के साथ उसकी कीमत को बहुत कम कर सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस का यूज करके घर में रखे लॉकर्स को भी खोला जा सकता है। साथ ही पासवर्ड भी बदला जा सकता है। इसलिए ये डिवाइस एक खतरनाक तरह की चोरी के लिए भी जाना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ