Best Yearly Plans under 3000: हर महीने रिचार्ज करवाकर थक चुके हैं? अब किसी ऐसे प्लान की तलाश में जिसमें एक बार रिचार्ज करवाकर साल भर की छुट्टी पाई जा सके? तो ऐसे कई प्लान हैं जो अलग-अलग किमत और बेनिफिट्स के साथ आते हैं।
देश में प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का नाम सबसे पहले आता है। ये तीनों कंपनियां अपने ग्राहकों को कई प्लान देती हैं। इनमें 1 साल की वैधता (Best Yearly Plans Benefits) के साथ आने वाले प्लान्स भी शामिल होते हैं। आज हम आपको इनमें से तीन ऐसे प्लान लेकर आए हैं जो 1 साल की वैधता के साथ आते हैं और अपने ग्राहकों कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स देते हैं।
एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की तुलना में रिलायंस जियो की ओर से 1 साल के तीन खास प्लान दिए जाते हैं। ये तीनों प्लान 1 साल की वैधता के साथ हैं जो किफायती होने के साथ अधिक फायदे वाले भी होते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
जियो का 2,545 रुपये वाला प्लान (Jio 2545 Plan)
जियो ग्राहकों को 2,545 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इसमें Jio Apps का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 1 साल यानी 365 दिनों की होती है।
जियो का 2,897 रुपये वाला प्लान (Jio 2897 Plan)
जियो का 2,897 रुपये वाला प्लान रोजाना 2GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इसमें रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 365 दिन यानी 1 साल की है।
जियो का 2999 रुपये वाला प्लान (Jio 2999 Plan)
जियो का 2,999 रुपये वाला प्लान है जिसकी वैधता 365 दिन यानी 1 साल की है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसमें कुछ ट्रेंडिंग OTT प्लैटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines