Best Flip Phone Deals and Offers: क्या आप भी इन दिनों एक Flip Phone खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए फ्लिपकार्ट कमाल का ऑफर लेकर आया है जिसमें सैमसंग से लेकर ओप्पो के फ्लिप फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। सबसे पहले बात करें ओप्पो की तो, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अक्टूबर 2023 में अपने लेटेस्ट क्लैमशेल फोल्डेबल के लॉन्च की घोषणा की थी। हालांकि इसकी शुरुआत 94,999 रुपये से शुरू होती है, लेकिन खरीदार अब बैंक ऑफर के जरिए से फोन पर भारी डिस्काउंट ले सकते हैं।
इनमें बैंक ऑफर के जरिए 20,000 रुपये तक की छूट और चुनिंदा मॉडल्स के एक्सचेंज पर 20,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप फ्लैगशिप गैलेक्सी Z फ्लिप 5 से कम कीमत पर एक प्रीमियम क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह एक बढ़िया डील हो सकती है। आइये ऑफर और कीमत जानते हैं…
OPPO Find N3 Flip की भारत में कीमत
OPPO Find N3 Flip का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 94,999 रुपये में मिल रहा है। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है जिसमें क्रीम गोल्ड और स्लीक ब्लैक शामिल है। बैंक ऑफर्स के लिए, आप चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन के जरिए से 20,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक एलिजिबल लिस्ट में शामिल हैं। जहां तक एक्सचेंज की बात है, आप कुछ मॉडल्स पर एक्सचेंज में एक्स्ट्रा 20,000 रुपये की छूट ले सकते हैं।
OPPO Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशंस
फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.8 इंच FHD AMOLED 120Hz LTPO मेन और 3.25 इंच SD 60Hz स्क्रीन मिलता है। एन3 फ्लिप में एआरएम इम्मोर्टलिस-जी715 एमसी11 जीपीयू के साथ डाइमेंशन 9200 सीपीयू है। फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.2 पर चलता है। OPPO Find N3 Flip में 44W चार्जिंग के साथ 4,300mAh की बैटरी है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
कैमरे के मामले में भी ये फोन काफी जबरदस्त है इसमें पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा वाइड और 32MP टेलीफोटो सेंसर और 32MP सेल्फी लेंस मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए, N3 Flip में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट और फेस ID बायोमेट्रिक्स मिलता है।
SAMSUNG Galaxy Z Flip3 5G
Flip फोन में ओप्पो ही नहीं बल्कि सैमसंग भी कमाल की डील दे रहा है जिसके बाद आप SAMSUNG Galaxy Z Flip3 5G को 52% डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। देखा जाए तो फोन पर फ्लैट 50,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में आपको 8 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। फोन में 6.7 inch का Full HD+ डिस्प्ले है। कैमरे की बात करें तो, फोन 12MP + 12MP रियर और 10MP Front कैमरा ऑफर करता है। फोन में 3300 mAh Lithium-ion बैटरी और Qualcomm Snapdragon 888 Octa-Core प्रोसेसर मिलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
58 mins agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 hr agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
5 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
7 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines