News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WWDC 2025: iOS 26 Developer Beta Launch Date: Apple ने आईफोन के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26 से पर्दा उठा दिया है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को पूरी तरह से आईफोन 17 सीरीज की लॉन्च के साथ रोल आउट किसा जा सकता है। सितंबर 2025 तक एप्पल के नए मॉडल की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद iOS 26 चुनिंदा डिवाइस के लिए उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, इससे पहले डेवलपर बीटा वर्जन के लिए इसे उपलब्ध किया जाएगा। आइए जानते हैं iOS 26 के लॉन्च डेट, डेवलपर बीटा को इंस्टॉल करने का तरीका
डेवलपर के लिए iOS 26 को बीटा वर्जन लाइव कर दिया गया है। 9 जून 2025 से ये नया आईओएस लाइव हो चुका है। जबकि, फाइनल रिलीज सितंबर 2025 में आईफोन 17 के लॉन्च के साथ सभी के लिए हो जाएगा। चुनिंदा आईफोन पर आईओएस 26 का सपोर्ट मिलेगा।
बीटा वर्जन iOS 26 के नए फीचर्स को जल्द एक्सप्लोर करने का एक शानदार तरीका है, लेकिन यह सभी के लिए नहीं है। इस स्टेज पर बग और क्रैश होना आम बात है, इसलिए यदि आप स्टेबिलिटी पसंद करते हैं, तो ऑफिशियल लॉन्च का इंतजार करें।
आईओएस 26 के साथ लिक्विड ग्लास डिजाइन, Apple इंटेलिजेंस,मैसेजिंग अपग्रे, एप्पल गेम्स ऐप, CarPlay, मैप्स Genmoji, फोन ऐप रिवेम्प, AirPods और पैरेंटल कंट्रोल जैसे खास फीचर्स शामिल किए हैं।
ये भी पढ़ें- iOS 26 Features: iPhone में मिलेंगे ये 7 कमाल के फीचर्स, नए आईओएस के साथ मजा होगा डबल
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।