iPhone 17 के लॉन्च से पहले सस्ते में मिल रहा आईफोन 16, जल्दी जानें डिस्काउंट कीमत और Offers

Apple iPhone 16 Price Discounts and Offers: अगर आप भी आईफोन 16 खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट कम है और ऑफर्स का इंतजार है तो आइए जानते हैं कैसे और कहां से सस्ते में आईफोन 16 मिल सकता है?

Apple iPhone 16 | Apple | iPhone 16 | flipkart sale | Apple iPhone |

यहां iPhone 16 की कीमत हुई कम

Apple iPhone 16 Price Discounts and Offers: इस साल एप्पल का नया मॉडल आईफोन 17 सीरीज लॉन्च होने वाला है, जो सितंबर के महीने में पेश हो सकता है। हालांकि, एप्पल की ओर से अपकमिंग आईफोन सीरीज के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है कि कंपनी का अपकमिंग फोन कब तक पेश हो सकता है। हालांकि, आईफोन 17 से पहले आईफोन 16 खरीदने का विचार कर रहे हैं तो मौका अच्छा है। सेल के दौरान आईफोन 16 को सस्ते में बेचा जा रहा है। आइए जानते हैं आईफोन 16 की कीमत पर कितने रुपये तक की छूट मिल सकती है।

विज्ञापन

iPhone 16 Price Discount

आईफोन 16 को खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट सेल के माध्यम से खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 का 128 जीबी वेरिएंट 6 प्रतिशत छूट के साथ लिस्टेड है। इसकी कीमत पर सीधा 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट से आईफोन 16 को 79,900 रुपये की जगह 74,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

iPhone 16 Bank Offers

  • फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
  • एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर नॉन ईएमआई लेनदेन पर 2500 रुपये का ऑफ मिलेगा।
  • सभी बैंक कार्ड के नॉन ईएमआई लेनदेन पर 4000 रुपये का ऑफ है।

Apple iPhone 16 Exchange Offer

अगर आप आईफोन 16 को खरीदने के लिए अधिक छूट चाहते हैं और इसके लिए आपके पास एक फोन भी है जिसे एक्सचेंज करने का सोच रहे हैं तो 44,150 रुपये तक की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। आईफोन पर 44,150 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, इस पर मिलने वाला एक्सचेंज बोनस पूरा प्राप्त करने के लिए टर्म्स एंड कंडीशन के तहत फोन को एक्सचेंज करना होगा।

एक अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाले फोन को चेंज करने पर एक्सचेंज छूट का पूरा फायदा मिल सकता है। बैंक ऑफर का फायदा पाने के लिए कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से आपके लिए आईफोन 16 काफी सस्ता हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ