Apple iPhone 15 ultra की कीमत लीक! गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 का भी खुलासा
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 15 ultra Price Leaked: एप्पल ने कुछ महीने पहले iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया है। लॉन्च के कुछ महीने बाद ही iPhone 15 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। iPhone 15 सीरीज को लेकर कई लीक्स रिपोर्ट सामने आ रही हैं। लीक्स की मानें तो आईफोन 15 सीरीज में कई तरह के अपग्रेड देखने को मिलेंगे। लेटेस्ट लीक्स के आईफोन 15 सीरीज की कीमत मौजूदा आईफोन 14 सीरीज से ज्यादा होगी।
इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 (Samsung Galaxy Z Fold 5) ने भी बाजार में उत्साह बढ़ा दिया है। इस मोबाइल का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
इसके अलावा एक टिप्सटर ने iPhone 15 Ultra के मटेरियल का बिल शेयर किया है। इसमें प्रो मैक्स अल्ट्रा का नया नाम दिखाया गया था। बिल की ओर से बताया गया था कि अपकमिंग आईफोन 15 सीरीज की कीमत मौजूदा आईफोन 14 सीरीज से 100 डॉलर ज्यादा होगी।
आईफोन 15 सीरीज से संबंधित लीक्स सामने नहीं आए हैं। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, आईफोन 15 की शुरुआती कीमत 1299 डॉलर तक जा सकती है, जो मौजूदा आईफोन 14 से 200 डॉलर ज्यादा है। इसका सीधा सा मतलब है कि आईफोन 15 सीरीज की कीमत मौजूदा आईफोन 14 सीरीज से ज्यादा होगी। इसके साथ ही आईफोन की कीमत में यह अब तक का सबसे ज्यादा सिंगल जनरेशन जम्प होगा।
इसके अलावा एक टिप्सटर ने iPhone 15 Ultra के मटेरियल का बिल शेयर किया है। इसमें प्रो मैक्स अल्ट्रा का नया नाम दिखाया गया था। बिल की ओर से बताया गया था कि अपकमिंग आईफोन 15 सीरीज की कीमत मौजूदा आईफोन 14 सीरीज से 100 डॉलर ज्यादा होगी।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को लेकर कई लीक्स रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। इसके पिछले वर्जन को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अपकमिंग वर्जन काफी चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 फोन को साल 2023 के जून में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट की पुष्टि नहीं की है। लीक्स के मुताबिक गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में S Pen स्लॉट मिल सकता है। साथ ही इसमें 200MP का कैमरा भी हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: