Maxima Max Pro Hero Smartwatch लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Maxima Max Pro Hero Smartwatch: भारतीय यूजर्स का एक नया तकनीकी अनुभव देने के लिए वॉच निर्माता कंपनी मैक्सिमा ने एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जिसका नाम मैक्स प्रो हीरो (Max Pro Hero) है। भारत में इस वॉच को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध किया गया है। अगर आप एक स्टाइलिश और बेहतरीन फीचर्स की वॉच लेना चाहते हैं तो मैक्स प्रो हीरो स्मार्टवॉच का चयन कर सकते हैं। आइए इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
भारत की जाने-मानी घड़ी निर्माता कंपनी मैक्सिमा ने नई मैक्स प्रो हीरो का लाॅन्च कर दिया है। मैक्सिमा की ये लेटेस्ट स्माटवाॅच ई-कॉमर्स प्लेटफाॅर्म अमेजन फैशन (Amazon Fashion) पर उपलब्ध है। मैक्स प्रो हीरो स्मार्टवॉच को नए यूआई डिज़ाइन में पेश किया गया है। इसके तीन आकर्षक कलर ऑप्शन्स- ब्लैक, रोज गोल्ड और ग्रे उपलब्ध है।
अमेजन इंडिया (Amazon India) मैक्स प्रो हीरो स्मार्टवॉच ka 78 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है, लेकिन 78% छूट के बाद इसे सिर्फ 1999 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि, अमेजन (Amazon) पर ये ऑफर डील ऑफ दी डे है। इसका मतलब ये हुआ कि कंपनी की ओर से 24 घंटे के अंदर ऑफर को बदला या बंद किया जा सकता है।
ये ब्लूटुथ काॅलिंग, एआई वाॅइस असिस्टेन्स और आधुनिक ड्यूल चिपसेट सपोर्ट के साथ है। आप वॉच की मदद से कॉल रिसीव और रिजेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए फोन को पॉकेट से बाहर नहीं निकालना पड़ेगा।
बात करें डिस्प्ले की तो इसमें 1.83 की बड़ी एचडी स्क्रीन है जो 600 निट्स ब्राईटनैस के साथ है। इसके अलावा इसमें 100 से ज्यादा वाॅच फेसेज़ का भी सपोर्ट मिलता है।
और पढ़िए – OnePlus Community Sale: वनप्लस के टीवी, वॉच, स्मार्टफोन समेत कई डिवाइसों पर भारी छूट, जानिए ऑफर
इस स्मार्टवाॅच में आपको कई आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे, जैसे- सोशल मीडिया नोटिफिकेशन, मैन्स्ट्रुअल या पीरियड टैकर, ड्रिंकिंग एलर्ट, डीएनडी/ पावर सेवर, अलार्म, स्टाॅपवाॅच टाइमर आदि। वॉच में अन्य सुविधाएं जैसे- म्युजिक रिमोट कंट्रोल, कैमरा एक्सेस, वैदर अपडेट आदि शामिल हैं।
आपको इसमें 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स भी मिलेंगे। इसके अलावा इनबिल्ट गेम्स, एचआर, एसपीओ2, स्लीप माॅनिटरिंग फीचर्स का भी लाभ मिलेगा। वॉच का इस्तेमाल आप एक्सक्लुज़िव मैक्सिमा स्मार्ट फिट ऐप के जरिए बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: