पुराने आईफोन से iPhone 15 में डेटा ट्रांसफर करना हुआ आसान, बस करना होगा ये काम

Apple iPhone 15 Series

Apple iPhone 15 Series

Apple iPhone 15 Series: ऐप्पल ने अपने आईफोन 15 सीरीज को भारत सहित अन्य देशों में लॉन्च कर दिया है। पहली सेल में भारत सहित कई देशों में लंबी लाइनें देखने को मिली। इसी बीच ऐप्पल ने आईफोन खरीदारों के लिए एक अपडेट संदेश दिया है। यह अपडेट यूजर्स के लिए बेहद ही काम का है।

ऐप्पल की बड़ी घोषणा

कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज के डिवाइस खरीदने वालों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल, एप्पल ने iOS 17.0.2 अपडेट जारी किया है जो यूजर्स के बेहद की काम आ सकता है। यह अपडेट आईफोन 15 सीरीज के डिवाइस यूजर्स को दूसरे आईफोन से डेटा ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। यानी अगर आप आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो आपको सबसे पहले अपडेट करना होगा। अपडेट करने के बाद आप आसानी ने अपने आईफोन 15 सीरीज के फोन में दूसरे आईफोन डिवाइस का डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं।

iPhone 15 खरीदने के लिए लोगों की लगी भीड़

बता दें कि, ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज में तीन मॉडल आते हैं, जिसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल है। लॉन्च के बाद से ही आईफोन 15 सुर्खियों में बना हुआ है और पहली सेल शुरू होते ही ऐप्पल स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइनें देखने को मिली। भारतीय ग्राहकों में भी आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिला। दिल्ली और मुंबई स्थित ऐप्पल स्टोर में ग्राहकों की भीड़ देखी गई और सभी आईफोन 15 को अपने हाथों में पाने के लिए बेताब हैं।

iPhone 15 Series की कीमत

भारत में Apple iPhone 15 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है और iPhone 15 Plus की कीमत शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। वहीं, आप iPhone 15 Pro को 1,34,900 रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट आईफोन 15 प्रो मैक्स 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। हालांकि, ऐप्पल की ओर से चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ऑफर्स भी दी जा रही है, जिसका लाभ लेकर आप आईफोन 15 सीरीज के डिवाइस को कम कीमत में खरीद सकते हैं। डिवाइस पर ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ