हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Apple की उम्मीदों पर फिरा पानी! लोगों को नहीं आ रहा iPhone 14 Plus पसंद, जानिए वजह

विज्ञापन

Apple iPhone 14 Plus: हर साल ऐप्पल (Apple) अपने आईफोन की नई सीरीज लेकर आता है। कंपनी की कोशिश रहती है कि मौजूद आईफोन सीरीज से बेहतर और अलग डिजान में वो अपना नया मॉडल पेश कर सकें। साथ ही सेल में भी बढ़ोतरी हो सके। हालांकि, इस साल लॉन्च हुए आईफोन 14 सीरीज में खास दम नजर नहीं आ रहा है।

ग्राहकों का रूख आईफोन 14 की ओर ना होकर आईफोन 13 पर ही ज्यादा नजर आ रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि 7 सितंबर, 2022 को आईफोन 14 सीरीज लॉन्च किया गया था। इसमें आईफोन 14 (iPhone 14), आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus), आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro), आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus) शामिल है। इसमें आईफोन 14 मिनी की जगह पर आईफोन 14 प्लस को पेश किया गया है।

अभी पढ़ें – Online Shopping Fraud: भारी छूट देखकर ना खाएं धोखा! जान लें बचाव के ये टिप्स

विज्ञापन

कंपनी की उम्मीदों पर क्यों फिरा पानी 

एप्पल ने अपने आईफोन 14 प्लस मॉडल को कुछ समय के लिए ही पेश किया। ग्राहकों द्वारा इसे पसंद ना करने के वजह से कंपनी ने इसके प्रोडक्शन पर रोक भी लगा दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 14 प्लस के डिस्प्ले का साइज प्रो मॉडल जितना ही है।

आईफोन 14 सीरीज में शामिल आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसका कारण फोन का बेहतर परफॉर्मेंस बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कंपनी की ओर से अपने आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के पार्ट्स के ऑर्डर को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Dell लेकर आया जबरदस्त फीचर वाला Tablet, पानी और धूल का भी नहीं होगा असर!

आईफोन 14 प्रो 

आईफोन 14 प्रो में Hexa-core प्रोसेसर मौजूद है। इसमें आर्किटेक्चर 64 bit है। इसमें ग्रैफिक्स के लिए Apple GPU (5-core graphics) का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में 6GB रैम मौजूद है। इसकी शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपये है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट या प्रसिद्ध ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

आईफोन 14 प्रो मैक्स

आईफोन 14 प्रो मैक्स में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है। इस फोन में 48 MP + 12 MP + 12 MP का कैमरा दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,39,900 रुपये है। आप फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट या प्रसिद्ध ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं।

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola