Apple iOS 26.1 Update: Apple ने अपने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS 26.1 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है. यह अपडेट दुनिया भर में धीरे-धीरे सभी एलिजिबल iPhone मॉडलों पर पहुंच रहा है और अब भारत में भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इस बार Apple ने सिस्टम में कई दिलचस्प बदलाव किए हैं, जिनमें नया Liquid Glass सेटिंग, बेहतर Live Translation सपोर्ट, और कई छोटे लेकिन असरदार सुधार शामिल हैं.
Liquid Glass
iOS 26.1 का सबसे खास फीचर है नया Liquid Glass सेटिंग. यह फीचर iPhone की स्क्रीन पर दिखने वाले सिस्टम एलिमेंट्स की पारदर्शिता को कस्टमाइज करने की सुविधा देता है. अब यूजर्स चाहें तो अपने इंटरफेस को पहले की तरह साफ़ रख सकते हैं या फिर थोड़ा टिंटेड मोड चुन सकते हैं, जिससे टेक्स्ट और नोटिफिकेशन पढ़ना और आसान हो जाएगा. Apple का कहना है कि इससे पढ़ने में स्पष्टता और दृश्य आराम दोनों बढ़ेंगे.
Lock Screen Swipe- गलती से नहीं खुलेगा कैमरा
अब यूजर्स के पास यह कंट्रोल होगा कि वे लॉक स्क्रीन से कैमरा ओपन करना चाहते हैं या नहीं. नई सेटिंग Settings > Camera > Lock Screen Swipe to Open Camera में दी गई है, जिससे गलती से कैमरा खुलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा.
Live Translation- अब और ज्यादा लैंग्वैज में होंगी बातें
Apple ने अपनी Apple Intelligence क्षमताओं को और बेहतर बनाते हुए Live Translation फीचर में नई भाषाएँ जोड़ी हैं. अब यह फीचर Chinese (Simplified और Traditional), Italian, Japanese, और Korean भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा. इसका फायदा खासतौर पर AirPods यूजर्स को मिलेगा, जो रीयल-टाइम ट्रांसलेशन का इस्तेमाल करते हैं.
Apple Music- अब Swipe से करें कंट्रोल
Apple Music में अब MiniPlayer पर Swipe Gesture दिया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से अगला या पिछला गाना बदल सकते हैं. इसके अलावा Apple Music AutoMix फीचर अब AirPlay के जरिए भी काम करेगा, जिससे लगातार गाने सुनने का अनुभव और स्मूद हो जाएगा.
Local Capture- ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए नए टूल्स
जो लोग iPhone से ऑडियो रिकॉर्ड करते हैं, उनके लिए Apple ने खास सुधार किए हैं. अब USB माइक्रोफोन से रिकॉर्डिंग के दौरान gain level को मैन्युअली कंट्रोल किया जा सकता है. साथ ही, Settings में नया Local Capture सेक्शन जोड़ा गया है, जिससे यूजर तय कर सकते हैं कि रिकॉर्ड की गई फाइलें कहां सेव हों.
बाकी अपडेट्स- फिटनेस, अलार्म और FaceTime में सुधार
iOS 26.1 में कई और छोटे बदलाव किए गए हैं. अब यूजर्स Fitness ऐप में मैन्युअली वर्कआउट लॉग कर सकते हैं. FaceTime की ऑडियो क्वालिटी अब कम नेटवर्क स्पीड पर भी बेहतर रहेगी. इसके अलावा, Apple TV ऐप का नया लोगो और ऐनिमेशन पेश किया गया है. अलार्म और टाइमर को बंद करने के लिए अब नया Slide to Stop जेस्चर भी जोड़ा गया है.
किन iPhones को मिलेगा iOS 26.1 अपडेट
यह अपडेट iPhone 11 सीरीज से लेकर iPhone 17 सीरीज तक के सभी मॉडल्स के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा, iPhone SE (2nd Generation) और उसके बाद के वर्जन वाले यूजर्स भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
iPhone में iOS 26.1 कैसे इंस्टॉल करें
- Settings खोलें.
- General सेक्शन में जाकर Software Update पर टैप करें.
- अगर अपडेट उपलब्ध है, तो Download and Install का विकल्प दिखेगा.
- डाउनलोड पूरा होने के बाद, आप चाहें तो तुरंत इंस्टॉल कर सकते हैं या “Install Later” चुन सकते हैं.
- इंस्टॉल करने के लिए पासकोड डालें और अपडेट प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
iOS 26.1 अपडेट ने Apple के यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बना दिया है. ट्रांसपेरेंट इंटरफेस से लेकर नए जेस्चर और बेहतर ऑडियो सपोर्ट तक, हर फीचर यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. अगर आपने अभी तक यह अपडेट नहीं किया है, तो जरूर डाउनलोड करें और iPhone का और ज्यादा स्मार्ट अनुभव लें.
ये भी पढ़ें- ChatGPT Go अब भारत में Free: जानें कैसे क्लेम करें 1 साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, पढ़ें पूरा प्रोसेस
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
18 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
20 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
22 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines