आजकल लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्टफन है, लेकिन फोन में मौजूद कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं. इनमें से कुछ फीचर्स रोज के छोटे-छोटे काम को काफी आसान बना सकते हैं. कई बार गलती से डिलीट हु नोटिफेकशन दोबारा देखना हो, दो ऐप एक साथ चलाने हों या फोन को कुछ समय के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को देना हो, Android के ये फीचर्स काफी काम आ सकते हैं. जानते हैं ऐसे 7 फीचर्स के बारे में, जो आपके फोन इस्तेमाल करने का तरीका बदल सकते हैं.
Android फोन में छिपे हैं ये 7 कमाल के फीचर्स
1. Notification History से पुराने अलर्ट देखें
कई बार जरूरी नोटिफिकेशन गलती से स्वाइप करके हटा दिया जाता है और बाद में समझ नहीं आता कि उसमें क्या लिखा था. Android का Notification History फीचर इस कंडीशन में काम आता है इसे ऑन करने के बाद आप पहले आए नोटिफिकेशन को दोबारा देख सकते हैं.
इसे आमतौर पर फोन की Settings > Notifications > Notification History में जाकर ऑन किया जा सकता है. फोन के मॉडल और Android वर्जन के हिसाब से सेटिंग की जगह थोड़ी अलग हो सकती है.
2. Personal Dictionary से बनाएं शॉर्टकट
अगर आपको बार-बार कोई लंबा शब्द, नाम, ईमेल एड्रेस या वाक्य लिखना पड़ता है तो Personal Dictionary फीचर काफी काम का है. इसमें किसी लंबे शब्द या वाक्य के लिए छोटा शॉर्टकट बनाया जा सकता है. इसके बाद छोटा शॉर्टकट टाइप करत ही पूरा शब्द या सेंटेंस सामने आ जाता है. यह फीचर फोन की Settings > System/Language > Personal Dictionary में मिलता है.
3. App Pinning से एक ऐप पर रहेगा फोन
कई बार हम अपना फोन किसी को सिर्फ कोई वीडियो या गेम दिखाने के लिए देते हैं. ऐसे में App Pinning फीचर काम आ सकता है. इससे किसी एक ऐप को स्क्रीन पर पिन किया जा सकता और सामने वाला व्यक्ति उस ऐप से बाहर नहीं जा पाएगा. ये फीचर फोन की Settings > Security/Privacy > Advanced Security > App Pinning में जाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.
4. Split Screen से दो ऐप एक साथ चलाएं
अगर आपको एक ही समय में दो ऐप्स चलाने हैं तो Split Screen फीचर काफी काम का है. जैसे एक तरफ वीडियो चलाते हुए दूसरी तरफ नोट्स लिख सकते हैं. इसके लिए Recent Apps खोलकर किसी ऐप के आइकन पर टैप करें और अगर फोन सपोर्ट करता है तो Split Screen का ऑप्श चुनें. कुछ फोन में Floating Window का विकल्प भी मिलता है, जिससे दूसरा ऐप छोटी विंडो में चलाया जा सकता है.
5. Back Tap से जल्दी करें कई काम
कुछ स्मार्टफन में फोन के पीछे दो या तीन बार टैप करके कोई खास काम करने का ऑप्श मिलता है. जिसे Back Tap कहा जाता है. इसके जरिए स्क्रीनशॉट लेना, कैमरा खोलना या टॉर्च ऑन करना जैसे का हो सकते हैं. ये फीचर सभी Android फोन में नहीं होता है, पर जिनमें होता है उनमें इसे Settings > Accessibility > Touch > Back Tap जैसी सेटिंग में देखा जा सकता है.
6. Digital Wellbeing से फोन का इस्तेमाल करें कंट्रोल
अगर आपको लगता है कि फोन पर जरूरत से ज्यादा समय निकल जाता है तो Digital Wellbeing और Focus Mode काम आ सकते हैं. Digital Wellbeing की मदद से फोन और अलग-अलग ऐप पर बिताया गया है समय देखा जा सकता है. वहीं Focus Mode के जरिए जरूरी काम के दौरान ध्यान भटकाने वाले कुछ ऐप्स को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है. यह फीचर फोन की मुख्य Settings में मिलता है.
7. Extend Unlock से बार-बार नहीं डालना होगा पासवर्ड
घर या किसी भरोसेमेंद जगह पर फोन बार-बार लॉक होने से बचाने के लिए Extend Unlock फीचर इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे तय सुरक्षित कंडीशन में फोन को बार-बार अनलॉक करने की जरूरत कम हो सकती है. इसका विकल्प फोन के हिसाब से Settings > Lock Screen > Smart Lock/Extend Unlock में मिल सकता है.
इन सभी फीचर्स का नाम और सेटिंग का रास्ता हर Android फोन में एक जैसा नहीं होता. अलग-अलग कंपनियां अपने इंटरफेस के हिसाब से इनकी जगह या नाम बदल सकती हैं. इसलिए अगर इनमें से कोई विकल्प आपके फोन में दिखाई नहीं देता है, तो Settings में उसका नाम सर्च करके भी देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- नया फोन खरीदने के बाद सबसे पहले कौन-सी Settings बदलनी चाहिए? जान लें ये काम की बात
संबंधित खबरें
कहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
14 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
16 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
20 hrs agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
21 hrs agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
2 days agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
2 days agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
2 days agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines