Anant Ambani ने पहनी दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर  

Most Expensive Watch
विज्ञापन

Most Expensive Watch: आज देश में बहुत से लोग घड़ियों के काफी शौकिन हैं। हर कोई अपने बजट के हिसाब से वाच खरीदना पसंद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को भी घड़ियां काफी पसंद हैं। हाल ही में अनंत अंबानी को दुनिया की सबसे रेयर और सबसे महंगी घड़ी पहने देखा गया है।

बता दें कि जिस घड़ी को अनंत अंबानी ने पहना हुआ था वह पटेक फिलिप द्वारा बनाई गई सबसे रेयर घड़ी है। कुछ समय पहले नीता मुकेश अंबानी एक सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे थे। यहां अनंत अंबानी को पाटेक फिलिप की ग्रैंडमास्टर चाइम पहने देखा गया और वह अपनी होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट के साथ पोज देते नजर आए।

Advertisment

घड़ी को बनाने में लगा था इतना समय

ग्रैंडमास्टर चाइम को अब तक बेची गई सबसे महंगी घड़ी माना जा रहा है, और यह अनंत अंबानी की पसंदीदा घड़ी कंपनियों में से एक पाटेक फिलिप द्वारा बनाई गई सबसे जबरदस्त घड़ी है। Patek Philippe घड़ी को बनाने और असेंबल करने में 1 लाख घंटे से अधिक का समय लगा, और इसे सफेद सोने से बनाया गया है। खास बात यह है कि ये घड़ी शुद्ध सफेद सोने से बनी है।

66.5 करोड़ रुपये है घड़ी की कीमत

घड़ी चमकदार नेवी ब्लू रंग की है और इसमें दोनों तरफ एक डायल है। पूरी घड़ी हाथों से बनाई गई है, साथ ही इसकी पट्टियां भी हाथ से सिली गई हैं। घड़ी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस रेयर Patek Philippe घड़ी की कीमत 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 66.5 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

मुकेश अंबानी के बेटे ने पाटेक फिलिप की ग्रैंडमास्टर चाइम को 2.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर खरीदा है, जिसका मतलब यह है कि घड़ी का प्राइस 18 करोड़ रुपये है, जो इस वक्त अनंत अंबानी के वाच कलेशन की सबसे महंगी घड़ी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ