Amazon Targets Social Media Influencers: अमेजन इन दिनों यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रोडक्ट्स का रिव्यू करने वाले इन्फ्लुएंसर्स को टारगेट कर रहा है और उनसे कई तरह के सवाल-जवाब पूछ रहा है। बताया जा रहा है कि ये कदम ई-कॉमर्स दिग्गज पेड रिव्यू को रोकने के लिए उठा रहा है, जिनका इस्तेमाल ट्रेडर कॉम्पिटिटिव एडवांटेज पाने के लिए कर रहे हैं।
ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में बताया है कि अमेजन ने एक रिव्यूअर को Questionnaire भेजी है जिसमें उनकी एक्टिविटीज और वेंडर्स के साथ उनके रिलेशन्स के बारे में जानकारी मांगी गई है। इन्फ्लुएंसर्स से इसमें ये भी पूछा गया है कि क्या उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी प्रोडक्ट के वीडियो पोस्ट किए हैं।
FTC भी लाया था ये नियम
अमेजन का ये कैंपेन फेडरल ट्रेड कमीशन यानी FTC के हालिया कदम जैसा लग रहा है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अगस्त 2023 में FTC ने एक नया नियम लागू किया है, जो किसी प्रोडक्ट को पेड रिव्यू करने से बैन करता है और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
Amazon का बड़ा दावा…
अमेजन ने यह भी बताया है कि वह फेक और पेड रिव्यू के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। कंपनी ने पिछले साल 250 मिलियन यानी 25 करोड़ से ज्यादा सस्पीशियस रिव्यू रोकने का बड़ा दावा किया है। कंपनी का कहना है कि उनके पास पेड रिव्यू का पता लगाने के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम और इन्वेस्टिगेटर्स की एक पूरी टीम है। हालांकि, यह अभी तक सामने नहीं आया है कि Amazon किन इन्फ्लुएंसर्स को ये प्रश्नावली भेज रहा है और वह इन सवालों के जवाब का किस तरह इस्तेमाल करेगा।
ये भी पढ़ें : अरे दादा! Google ने कर दिया खेल…AI में लाया तगड़ा अपडेट; देखता रह गया Microsoft और OpenAI
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर कंपनी की नजर
कहा जा रहा है कि ये पहली बार है जब कंपनी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सीधे ऐसे सवाल पूछे हैं। ऐसे में अब विक्रेताओं को इन्फ्लुएंसर्स के साथ काम करते टाइम ज्यादा सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि गलत इन्फ्लुएंसर्स सेलेक्ट करने पर भी विक्रेताओं का अकाउंट ससपेंड किया जा सकता है। सेल में दिनों में बिक्री को बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा पेड रिव्यू किए जाते हैं। इसी को रोकने के लिए अब अमेजन कड़े कदम उठा रहा है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
20 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
22 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines