हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Airtel XSafe: घर की रखवाली करेगा ये जबरदस्त डिवाइस, जानिए खासियत और कीमत

विज्ञापन

Airtel XSafe Home Surveillance Solution: टेलीकॉम दुनिया में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय एयरटेल ने नई टेक्नोलॉजी में अपना कदम रखा है। ऐसे में उन लोगों को फायदा हो सकेगा जो कारोबार और नौकरी के चलते घर से दूर रहते हैं। एयरटेल की ओर से एक ऐसी सुविधा पेश की गई है जिसे जानकर आपका मन खुश हो सकता है।

अगर आप घर से दूर रहते हैं लेकिन अपने प्रियजनों की चिंता सताती है तो एयरटेल की सुविधा आपके काम आ सकती है। दरअसल, कंपनी ने घर की गिगरानी करोबार यानी होम सर्विलांस में अपना कदम रखा है। इसे एयरटेल एक्ससेफ के नाम से पेश किया गया है। आइए इसके बारे विस्तार से जानते हैं।

अभी पढ़ें – Google Pixel 7 Series: लीक हो गए गूगल के आगामी फोन के स्पेक्स, जानिए क्या मिल सकता है खास?

विज्ञापन

Airtel XSafe 40 शहरों में शुरू

एयरटेल की ओर से कम्युनिकेशन सिस्टम को शुरू किया गया है। ये कैमरे से टू-वे कम्युनिकेशन सिस्टम है। इसकी मदद से घर पर कहीं से भी बात करने की आज्ञा मिलती है। एयरटेल एक्स को शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू और कोलकात समेत 40 शहरों में शुरू किया है।

टू-वे कम्युनिकेशन सिस्टम (Airtel Two-way Communication System)

  • एयरटेल होम्स के सीईओ वीर इंदर नाथ ने बताया कि वो लगातार अपने ग्राहकों की बात सुनते हैं। ग्राहकों ने कोविड-19 महामारी के बाद घर से दूर रहने पर अपने प्रियजनों की चिंता व्यक्त की।
  • ऐसे में उनके लिए एक्ससेफ घर निगरानी का समाधान लेकर आए हैं जिससे ग्राहक अपने प्रियजनों पर नजर रख सकते हैं। इसके जरिए ग्राहकों को कैमरे से टू-वे कम्युनिकेशन सिस्टम मिलता है।
  • आपको बता दें कि इसके क्लाउड पर 7 दिनों तक स्टोरेज उपलब्ध रहेगा। ऐसे में यूजर्स किसी भी दूर जगह से रिकॉर्ड वीडियो को हासिल कर सकेंगे।

अभी पढ़ें – WhatsApp पर अब 32 लोग एक साथ कर सकेंगे वॉयस और वीडियो कॉल, जानिए तरीका…

विज्ञापन

एयरटेल एक्ससेफ की कीमत (Airtel XSafe Price)

एयरटेल एक्ससेफ सुव‍िधा के लिए पहले एक बार प्रोडक्‍ट और इंस्‍टालेशन की कीमत देनी होगी। इसके अलावा पहले कैमरे के लिए 999 रुपये सालाना देने होंगे। साथ ही दूसरे कैमरे के लिए सालाना 699 रुपये देना होगा।

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola