खत्म हो गया है फोन का इंटरनेट? बस इस कोड को एंटर करते ही मिल जाएगा Data
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Data Loan Process in Hindi: आज के समय में जिस तरह से हमारे लिए स्मार्टफोन जरूरी हो गया है, ठीक वैसे ही इंटरनेट यानी डेटा भी जरूरी हो गया है। ऑनलाइन की इस दुनिया में डेटा का महत्व काफी बढ़ गया है। घर में वाई-फाई होने के कारण कई लोग अपने फोन में सिर्फ कॉलिंग या फिर कम जीबी वाला डेटा रिचार्ज करवाना पसंद करते हैं। घर से बाहर या फोन में लिमिटेड डेटा होने पर अगर कभी डेटा की जरूरत पड़ जाए तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
फोन में डेटा खत्म होने या इमरजेंसी में डेटा की जरूरत पड़ने पर आपको किसी से हॉट्स्पॉट मांगे की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा अगर आपके पास डेटा हासिल करने का कोई भी विकल्प ना हो तो आप डेटा लोन (Data Loan) ले सकते हैं।
जी हां, फोन में इंटरनेट की जरूरत पड़ने पर डेटा लोन लिया जा सकता है। पैसे उधार या लोन लेने की तरह ही डेटा लोन की सुविधा दी जाती है। एयरटेल अपने ग्राहकों को डेटा लोन (Airtel Data Loan) ऑफर करता है। आइए आपको इमरजेंसी में डेटा (Emergency Data Loan) की जरूरत पड़ने पर एयरटेल से डेटा लोन लेने की सुविधा के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – Lenovo Glasses T1 ने की मार्केट में एंट्री, मिलेंगे दो OLED डिस्प्ले और कई फीचर्स
आपको जानकारी के लिए बता दें कि Airtel यूजर्स को ये लोन फ्री नहीं देता है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को पेमेंट करनी होती है। ग्राहक को लोन के लिए निश्चित समय के बाद भुगतान करना होता है। लोन भुगतान के लिए Airtel Thanks Mobile ऐप का यूज कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: