Lenovo Glasses T1: लेनोवो ने वियरेबल प्राइवेट डिस्प्ले वाले ग्लासेस आज यानी 1 सितंबर, गुरुवार को लॉन्च किए हैं जिसका नाम Lenovo Glasses T1 रखा गया है। इस स्मार्ट ग्लास में दो माइक्रो OLED डिस्प्ले के साथ इन-बिल्ट स्पीकर्स भी दिए गए हैं। इसकी खासियत है कि इसके जरिए चलते-फिरते हुए भी कंटेंट देखा जा सकता है। ये एक तरह के स्मार्टफोन की तरह ही काम करता है। ये डिवाइस TUV Rheinland सर्टिफाइड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lenovo Glasses T1 Price and Availability

लेनोवो Glasses T1 को चीन में Lenovo Yoga Glasses नाम से जाना जाएगा। इस साल 2022 के अंत तक इसे बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध किया जाएगा। अगले साल 2023 तक ये डिवाइस चुनिंदा बाजारों में भी उपलब्ध कर दिया जाएगा। फिलहाल, इस डिवाइस की कीमत नहीं बताई गई है। इसके बारे में सेल के दौरान पता लग सकेगा। बता दें कि भारत में इस डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

Lenovo Glasses T1 Specifications

लेनोवो ग्लासेस टी1 को चीन में Lenovo Yoga Glasses के नाम से जाना जाएगा। बात करें इसके स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें दो माइक्रो OLED डिस्प्ले है जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 1920 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है। इस डिवाइस के डिस्प्ले TUV Flicker Reduced सर्टिफाइड और TUV Flicker Reduced लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ