Airtel 5G Plus की अब पटना में सेवा शुरू, इन जगहों को फिलहाल किया गया है कवर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Airtel 5G Plus Services in Patna: देश में चुनिंदा जगहों पर ही भारती एयरटेल ने अपनी 5G सेवाओं को शुरू किया है। धीरे-धीरे कंपनी इसका पूरे देशभर में विस्तार कर देगी। इसी सीरीज में कंपनी ने अपने 5जी सर्विस की शुरुआत पटना में करने का ऐलान किया है।
एयरटेल की ओर से 5जी सर्विस का ऐलान किया गया है, जिसके साथ बिहार पहले शहर की सूची में भी शामिल हुआ है। दरअसल, आईटी 5जी सेवाओं तक पहुंच पाने वाला बिहार पहला शहर है, जहां सेवाओं की तैनाती चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। हालांकि, पटना में अभी 5G नेटवर्क को चुनिंदा जगहों पर ही उपलब्ध किया जाएगा।
और पढ़िए – Apple iPhone 15 में मिलेगा अपग्रेड कैमरा! कम रोशनी पर भी ले सकेगा शानदार तस्वीर
एयरटेल कंपनी में झारखंड, बिहार और ओडिशा के सीईओ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि “एयरटेल ग्राहक अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं और मौजूदा 4जी स्पीड की तुलना में 20-30 गुना तेज गति का आनंद ले सकते हैं। हम पूरे शहर को रोशन करने की प्रक्रिया में हैं, जो ग्राहकों को हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो को तुरंत अपलोड करने और बहुत कुछ करने के लिए सुपरफास्ट एक्सेस का आनंद लेने की अनुमति देगा।”
आपको बता दें कि Airtel 5G Plus सेवाएं ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा करना जारी करने में लगी हुई है, जिससे 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: