AI Employees Replace Humans: जब से OpenAI का ChatGPT आया है तब से AI लगातार और भी एडवांस होता जा रहा है। कई बड़ी दिग्गज कंपनियां तो पहले ही अपने AI चैटबॉट पेश कर चुकी हैं। इसी बीच Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने तो ‘नो प्रायर्स’ पॉडकास्ट में ये तक कह दिया कि जल्द ही हर कंपनी में AI एम्प्लॉय होंगे। हुआंग के मुताबिक, जैसे इंसान काम करते हैं, वैसे ही AI Employee भी अलग-अलग काम करेंगे, टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे और मार्केटिंग, डिजाइन, सप्लाई चेन जैसे कई क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाएंगे।
इंसानों की जगह लेंगे AI एम्प्लॉय?
हुआंग का मानना है कि AI कर्मचारियों को भी उसी तरह इंस्ट्रक्शन दिए जाएंगे जैसे आज इंसान को दिए जाते हैं, जैसे उन्हें एक काम सौंपना, जानकारी देना और उनके साथ बातचीत करना। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा, “कोई शक नहीं कि हमारे पास अलग-अलग प्रकार के AI कर्मचारी होंगे। हम उन्हें भी वैसे ही इंस्ट्रक्शन देंगे जैसे इंसानों को देते हैं। जैसे मैं अपने कर्मचारियों को काम देता हूं, उन्हें एक मिशन सौंपता हूं। वे टीम में अन्य लोगों को शामिल करते हैं, फिर काम पर चर्चा करते हैं। ठीक इसी तरह AI कर्मचारियों के साथ भी यही प्रोसेस होगा।”
ये भी पढ़ें : न बैटरी खत्म होगी, न फोटो ब्लर होगी…Vivo सबकी बजा देगा ‘पुंगी’; आ रहे हैं 3 नए फोन
होंगे इतनी तरह के AI एम्प्लॉय
Nvidia के सीईओ यह भी मानना है कि कंपनी केवल साइज में नहीं, बल्कि AI के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा, “हमारे पास AI मार्केटिंग एक्सपर्ट्स, AI डिजाइनर और AI सप्लाई चेन विशेषज्ञ होंगे। मुझे उम्मीद है कि Nvidia आर्गेनिक तरह से भी बढ़ेगा और AI में भी बड़ा योगदान देगा।” यह पहली बार नहीं है जब हुआंग ने AI कर्मचारियों की बात की है। इससे पहले जुलाई में, उन्होंने Wired से बातचीत में ‘डिजिटल एजेंट्स’ का जिक्र किया था, जो कंपनी में हर काम में मदद करेंगे।
Embodied AI पर भी बातचीत
पॉडकास्ट के दौरान हुआंग ने Embodied AI पर भी खुलकर बातचीत की, जो एक ऐसा AI है जो रोबोट, वर्चुअल असिस्टेंट और अन्य स्मार्ट सिस्टम को उनके आसपास के माहौल से सीखने और बातचीत करने में सक्षम बनाता है। Embodied AI के बारे में उन्होंने कहा, “मैं इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। हम आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) और रोबोटिक्स के भी काफी ज्यादा करीब हैं।”
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
10 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines