Free Laptops Message For Students on WhatsApp: कई बच्चे आर्थिक तंगी के चलते अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते। ऐसे बच्चों को मदद करने के लिए कई संस्थान आगे आते रहे हैं, लेकिन इन दिनों वॉट्सएप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप देने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं आपके मोबाइल पर आए इस मैसेज का असली सच क्या है…
फिशिंग स्कैम हो सकता है
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह एक फिशिंग स्कैम हो सकता है। इससे आपकी निजी जानकारी को भी खतरा हो सकता है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करते ही आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशन लीक होने का खतरा हो सकता है।
क्या है वायरल मैसेज में
इस मैसेज में कहा गया है कि स्टूडेंट्स के लिए 2024 में फ्री लैपटॉप स्कीम की घोषणा की जा रही है। ऐसे बच्चे जो आर्थिक स्थिति के कारण लैपटॉप खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे। मैसेज में ये भी दावा किया गया है कि 2024 में करीब 960,000 स्टूडेंट्स को ये फ्री लैपटॉप दिए जा चुके हैं। इसके लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं।
इसके साथ ही एक लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक कर आवेदन करने को कहा गया है। हालांकि अब ये दावा पूरी तरह से फेक साबित हुआ है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है।
दरअसल, कई स्कैमर लोगों की पर्सनल इंफॉर्मेशन और हैकिंग के लिए इस तरह के मैसेज का इस्तेमाल करते हैं। इससे आपकी कई प्राइवेट जानकारी लीक होने का खतरा होता है। बैंक और अकाउंट संबंधी डिटेल भी इससे लीक हो सकती हैं। ऐसे में इन लिंक्स पर क्लिक न करें।
क्या होता है फिशिंग स्कैम?
फिशिंग का अर्थ चोरी की गई जानकारी से होता है। इसका उपयोग संवेदनशील जानकारी, नाम, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर, बैंक खाते की जानकारी या अन्य महत्वपूर्ण डेटा को चोरी करने के लिए किया जाता है।
ये भी पढ़ें: कौन है कुख्यात गैंगस्टर तरनजीत सिंह? जिसने बाल काटकर बदला हुलिया, लेकिन दिल्ली पुलिस से बच न पाया
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
289 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
333 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
553 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
700 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
760 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
963 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1004 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1009 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1013 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1017 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines