Fact Check viral News: सोशल मीडिया के इस जमाने में वायरल फेक खबरों की बाढ़ सी आ गई है। ऐसी खबरों को भी लोग सही मान लेते हैं जिनका सच्चाई से दूर-दूर तक नाता नहीं होता। कई सोशल मीडिया पोस्ट में किसी खास मकसद से गलत दावे किए जाते हैं, फैक्ट चेक करने के बाद जिनकी असलियत सामने आ जाती है। कई वायरल खबरों का प्रभाव तो इतना ज्यादा होता है कि लोग तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर देते हैं। ऐसी ही एक खबर 100 रुपये के पुराने नोट्स को लेकर वायरल हो रही थी।
सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 100 रुपये के पुराने नोट्स को बंद करने की योजना बना रहा है और अब ये नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। इसमें कहा गया था कि RBI ने 31 मार्च 2024 तक 100 रुपये के पुराने नोटों को बदलने का निर्देश दिया है। जब इसका फैक्ट चेक किया गया तो पता चला कि यह दावा पूरी तरह गलत था। पुराना नोट पूरी तरह से वैध है और इसे बंद करने की आरबीआई की कोई योजना नहीं है। आरबीआई ने भी इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
ये भी पढ़ें-सालाना कमाई और संपत्ति के मामले में I.N.D.I.A और NDA में कौन आगे? किसके पास है कितना पैसा?
फैक्ट चेक में क्या पता चला
जब इस बारे में हमने खोजबीन की तो पता चला कि ऐसी कोई खबर नहीं है। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट खंगालने पर भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। आरबीआई की एक पुरानी प्रेस रिलीज में उसने कहा है कि 100 रुपये के पुराने नोट वैध बने रहेंगे। फैक्ट चेक में यह बिल्कुल साफ हो चुका है कि बैंक ने पुराने नोट बदलने के बारे में कुछ नहीं कहा है और सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह निराधार है। 100 रुपये के सभी पुराने और नए नोट चलते रहेंगे।
ये भी पढ़ें-9 साल पहले गायब हुआ प्लेन जिसका अबतक नहीं चला पता, एक्सपर्ट ने बताई चौंकाने वाली बात
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
269 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
313 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
533 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
680 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
740 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
943 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
984 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
989 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
993 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
997 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines