Fake news viral on Social Media regarding Lok Sabha elections 2024: सोशल मीडिया के इस जमाने में गलत और भ्रामक खबरों की बाढ़ सी आ गई है। हर दिन कोई न कोई ऐसी खबर फैलाई जाती है जो तथ्यों पर आधारित नहीं होता और जिसका सच्चाई से दूर-दूर तक कुछ लेना देना नहीं होता। वायरल हो रही इन खबरों को लोग सही मान लेते हैं। कई बार तो ऐसी खबरों से बड़े नुकसान की आशंका रहती है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम वायरल खबरों के सत्यता की जांच कर लें। ऐसी ही एक खबर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर वायरल हो रही है।
वायरल नोट में बताया गया था कि लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल से शुरू होंगे। यह नोट सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। इसके वायरल होने से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल से होगा जबकि इसके लिए चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। सभी दल चुनाव की तैयारियों में लगे हैं लेकिन तारीखों का ऐलान आधिकारिक तौर पर अभी होना है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे शेयर कर रहे थे और कह रहे थे कि चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है।
क्या कहा अधिकारी ने
दिल्ली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने इस वायरल नोट को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। उसने कहा है कि यह गलत नोट है। इसे भारत में इस वर्ष के आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के रूप में गलत समझा गया था। यह पत्र, मूल रूप से एक आंतरिक दस्तावेज, केवल ‘संदर्भ उद्देश्यों’ के लिए था।
इसका मकसद चुनाव से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना और चुनाव योजना में तय समयसीमा का पालन करने का आग्रह करना था। इसमें बताया गया था कि इसके लिए योजना बनाने और चुनाव योजनाकार में ‘प्रारंभ’ और ‘अंत’ तारीखों की गिनती करने के लिए एक अनंतिम तारीख के रूप में 16 अप्रैल, 2024 का जिक्र किया गया था।
ये भी पढ़ें-उत्तराखंड विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड को पेश करने की तारीख तय, जानें इससे क्या होगा?
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
288 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
332 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
552 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
699 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
759 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
962 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1003 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1012 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1016 days agoFact Check: 'ओबीसी वाले ऐसी-तैसी कराएं', सामने आया बाबा रामदेव के वायरल वीडियो का पूरा सच
1021 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines