तीन दशक के बाद भाजपा को उसके गढ़ में करारी हार मिली है. बदलाव की ऐसी हवा चली, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नितिन नवीन की सीट बांकीपुर ही उड़ गई. भाजपा को उसके गढ़ में शिकस्त दी है प्रशांत किशोर ने. भाजपा के नीरज कुमार इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे. बांकीपुर सीट से 25 उम्मीदवार मैदान में थे. प्रशांत किशोर को कुल 63203 वोट मिले हैं. दूसरे नबंर पर रहे भाजपा के नीरज कुमार को 44250 वोट मिले. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा कुमारी को उम्मीदवार बनाया था, जो तीसरे नंबर पर रहीं. रेखा कुमारी को कुल 14085 वोट मिले हैं.
पटना के शहरी इलाके में मौजूद बांकीपुर सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. इस सीट से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक थे. भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने ये सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराए गए हैं. नितिन नवीन अब राज्यसभा सांसद हैं.
यह भी पढ़ें : दतिया में आखिर क्यों नहीं खिल पाया कमल? जानिए BJP की हार की 5 बड़ी वजह
बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में करीब 35 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं, साल 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां 41.35 फीसदी वोटिंग हुई थी. 2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन 98299 वोट मिले थे, तो दूसरे नंबर पर रहीं राष्ट्रीय जनता दल की रेखा कुमारी को 46363 वोट मिले थे. 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने वंदना कुमारी को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया था. वंदना कुमारी को उस वक्त मात्र 7717 वोट मिले थे.
अब सवाल यह है कि आखिर केंद्र और बिहार दोनों जगह भाजपा की सरकार है. फिर भी भाजपा अध्यक्ष अपनी ही सीट जितवाने में नाकाम कैसे रहे. इसके अलावा 2025 के विधानसभा चुनाव में जिस पार्टी को मात्र 7717 वोट मिले थे, आखिर उसने इस बार कैसे भाजपा को पटखनी दे दी.
यह भी पढ़ें : गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी की बड़ी जीत, जानिए कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल?
नीट छात्र आंदोलन का असर – इस चुनाव में छात्र आंदोलन का भी असर देखने को मिला. नीट यूजी पेपर लीक को लेकर छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया था. धीरे-धीरे ये प्रदर्शन दूसरे राज्यों समेत बिहार पहुंच गया था. दिल्ली समेत बिहार में भी पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था. हालांकि, आखिर में सरकार को छात्रों की मांगें मानी पड़ी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा.
भरत तिवारी एनकाउंटर – इस चुनाव में बिहार में हाल ही में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर की भी खूब चर्चा सुनने को मिली. भरत भूषण का 17 जून 2026 में बिहार के भोजपुर जिले में कथित एनकाउंटर कर दिया गया था. इस एनकाउंटर को लेकर बिहार में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे. जिसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी शुरू की गई हैं. वहीं, चुनाव में लोगों के बीच इस एनकाउंटर को लेकर गुस्सा भी देखने को मिला.
यह भी पढ़ें : Video: बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत और BJP की करारी शिकस्त का जश्न, कार्यकर्ता मना रहे ‘होली’
भाजपा का ओवर कॉन्फिडेंस – भाजपा को इस सीट को लेकर ओवर कॉन्फिडेंस था. इसी वजह से भाजपा के हाथ से उसका गढ़ बांकीपुर भी चला गया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ पूरा बिहार कैबिनेट बांकीपुर के कैंप किया हुआ था. लेकिन भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी विरासत नहीं बचा पाए.
विपक्ष लगभग गायब रहा- कांग्रेस दौड़ में शामिल नहीं थी, वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने भी गंभीरता से इस चुनाव को नहीं लड़ा था. चुनाव प्रचार के आखिरी के दो दिन प्रचार करने आए थे. ऐसे में नतीजा ये हुआ था विपक्ष पूरा वोट प्रशांत किशोर को ट्रांसफर हो गया.
जाति का नहीं दिखा असर – पहली बार बिहार के किसी चुनाव में जाति का कोई जोर नहीं रहा. जाति-पाती को दरकिनार कर लोगों ने प्रशांत किशोर को वोट किया. वहीं, नितिन नवीन और भाजपा ओवर कॉन्फिडेंस में रहे.
यह भी पढ़ें : प्रशांत किशोर कितनी संपत्ति के हैं मालिक? कोई कार नहीं… 8 केस भी हैं दर्ज, हलफनामे में दी जानकारी
उम्मीदवार पर कंफ्यूजन – भाजपा शुरू से अपने उम्मीदवार को लेकर कंफ्यूज रही. पहले अभिषेक बंटी को टिकट दिया गया. इसके बाद उम्मीदवार बदलकर नीरज को मैदान में उतारा गया. प्रशांत किशोर लोगों को यह बताने में सफल रहे कि भाजपा किसी को भी टिकट देकर नहीं जीता सकती है.
प्रशांत किशोर की अपील – प्रशांत किशोर काफी समय से बिहार में घूम-घूम कर आमजन के मुद्दे उठा रहे हैं. प्रशांत किशोर जिस तरह के मुद्दे उठा रहे हैं, उन्होंने जनता को अपील किया. प्रशांत किशोर को खुद इस चुनाव में खूब मेहनत करते देखा गया.
संबंधित खबरें
अरब सागर के मुकाबले बंगाल की खाड़ी क्यों आते हैं ज्यादा चक्रवात?
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
2 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
2 days agoक्या है दसवीं अनुसूची जिसके तहत जा सकती है विधायक-सांसद की सदस्यता?
3 days agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
3 days agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
4 days agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 days agoपाकिस्तान समेत 4 देशों का रक्षा समझौता, भारत की बढ़ेगी चिंता?
5 days agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
5 days agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines