Prashant Kishor

Video: बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत और BJP की करारी शिकस्त का जश्न, कार्यकर्ता मना रहे 'होली'

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए और जनसुराज पार्टी ने भाजपा के गढ़ में ऐसी सेंध लगाई कि किला ध्वस्त हो गया. मतगणना में शुरुआत से ही प्रशांत किशोर ने लीड बनाए रखी और फिर पार्टी कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया. ढोल नगाड़ोें की थाप पर एक दूसरे को रंग लगाकर होली की तरह सेलिब्रेशन जारी है.

बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव मतगणना चल रही है और अबतक की काउंटिंग में प्रशांत किशोर पहले नंबर पर हैं. जिससे जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश है और वे खुशी से झूम रहे हैं. सावन के महीने में होली जैसा जश्न मना रहे हैं. ‘बांकीपुर का बेटा कैसा हो, प्रशांत किशोर जैसा हो’ के नारे लगा रहे हैं. जनसुराज के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम रहे हैं और वे हाथों में तिरंगा लेकर ‘जय बिहार’ के नारे भी लगा रहे हैं. एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

भाजपा का 30 साल पुराना मजबूत गढ़ ध्वस्त हुआ

हालांकि बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत राजनीतिक गढ़ रही है, लेकिन यह गढ़ ध्वस्त होता दिख रहा है. इधर पटना में भाजपा ऑफिस में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है. जिस सीट को पिछले 30 साल भारतीय जनता पार्टी का अभेद्य किला माना जाता था, वहां इस बार जनसुराज के प्रशांत किशोर ने ऐसी सेंध लगाई की चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए. कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज बिहार और बांकीपुर के लिए इतिहास बन जाएगा, बिहार की राजनीति बदलेगी.

विज्ञापन

News 24 की स्पेशल रिपोर्ट में देखिए कैसे जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता जीत के जश्न से सराबोर हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ