मोदी कैबिनेट ने आज हुई बैठक में तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी. मीटिंग में रबी की फसलों पर MSP की बढ़ोतरी, पीएम धारा और दिल्ली के लिए ‘इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (ITMS) पर मुहर लगी. ऐसे में दिल्ली के लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ITMS क्या है और किस तरह ये उनके लिए वरदान साबित होगा. आइए इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.
ये भी पढ़ें: रबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
क्या है ITMS?
ITMS का मकसद रियल-टाइम ट्रैफिक डेटा, अडैप्टिव ट्रैफिक सिग्नल, ऑटोमेटेड एनफोर्समेंट और इंटीग्रेटेड कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम के जरिए मौजूदा सड़क नेटवर्क को बेहतर ढंग से मैनेज करना है. आसान भाषा में कहें तो इससे ट्रैफिक पर कम से कम रुकना पड़ेगा, ईंधन की खपत कम होगी और प्रदूषण का स्तर भी घटेगा. ITMS प्रोजेक्ट को करीब 1,789 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. ये प्रोजेक्ट 42 चिन्हित ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर करेगा और इसे 24 महीनों में तीन चरणों में लागू किया जाएगा, जिसके बाद पांच साल तक इसका ऑपरेशन और रखरखाव किया जाएगा.
अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ITMS के बारे में जानकारी देते हुए कहा- दिल्ली में ट्रैफिक मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई. उन्होंने आगे कहा- ”AI-इनेबल्ड अडैप्टिव ट्रैफिक सिग्नल, टेक्नोलॉजी-बेस्ड एनफोर्समेंट और रियल-टाइम ट्रैफिक जानकारी से यात्रा सुरक्षित और आसान और बनेगी.” केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- ”इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम दिल्ली जैसे मेगासिटी के लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली पुलिस इस दिशा में बहुत अच्छा काम कर रही है. इसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा, जिसमें एक-एक करके खास कॉरिडोर को शामिल किया जाएगा.”
कैसे काम करेगा ITMS?
अभी दिल्ली के 1,529 ट्रैफिक सिग्नल तय समय पर काम करते हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई सिग्नल 30 या 35 सेकंड के लिए सेट है, तो वो पूरे समय के लिए लाल ही रहता है, चाहे एक तरफ ट्रैफिक ज्यादा हो और दूसरी तरफ कम. सिस्टम ऐसा होना चाहिए जो हालात के हिसाब से खुद को ढाल सके और इंटेलिजेंट हो यानी रियल-टाइम ट्रैफिक के मुताबिक सिग्नल का समय बदल सके. जहां ट्रैफिक बढ़ रहा हो वहां लाल बत्ती का समय कम कर दे और जहां सड़क खाली हो वहां उसे बढ़ा दे. ITMS के आने से CCTV और AI के इस्तेमाल से ना सिर्फ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को आसानी से पकड़ा जा सकेगा, बल्कि चोरी की गाड़ियां भी ट्रेस हो जाएंगी.
ये भी पढ़ें: PM Modi 5 Big Economic Decisions: PM मोदी के 5 मास्टरस्ट्रोक फैसले, जिन्होंने हमेशा के लिए बदल दिया भारतीय बाजार
संबंधित खबरें
क्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
19 hrs agoMecca Defence Pact: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान के समझौते की पूरी जानकारी
21 hrs agoदीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? क्या कहते हैं नियम
4 days agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
4 days agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
5 days agoविदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन
5 days agoचुनाव आयोग के SIR, SSR और SR में क्या है अंतर? डिटेल से समझें
6 days agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
7 days agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
8 days agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines