Israel Iran War Impact On Crude Oil Prices : 16 अप्रैल यानी मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत में 0.04 प्रतिशत का मामूली इजाफा हुआ, जिसके बाद इसकी कीमत प्रति बैरल 92.18 डॉलर रही। सोमवार को यह आंकड़ा 89.64 डॉलर प्रति बैरल था। चौंकाने वाली बात है कि इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद भी कच्चे तेल की कीमतों पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। मंगलवार को जो थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई भी उसका कारण चीन को माना जा रहा है।
तनाव बढ़ा पर क्यों नहीं हुआ कीमतों में इजाफा?
अभी तक माना जा रहा था कि इजराइल और ईरान के बीच जंग की स्थिति बनने पर कच्चे तेल की कीमतों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इसके पीछे के कारणों की बात करें तो विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान ने इजराइल पर हमला किया लेकिन इसमें इजराइल को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ। इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, आने वाले समय में भी ऐसा ही रहेगा यह कहा नहीं जा सकता है।
इजराइल ने किया सीधा अटैक तो बदलेगी तस्वीर!
कच्चे तेल की कीमतों को लेकर पूर्वानुमान यह बताते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद इनमें जैसा इजाफा आया था वैसा होने की संभावना अब कम ही है। लेकिन, अगर इजराइल ईरान पर सीधा हमला करता है तो तस्वीर कुछ और हो सकती है। बता दें कि बीते दिनों ईरान ने इजराइल पर 300 से अधिक मिसाइल और ड्रोन्स से हमला किया था। हालांकि, इसमें इजराइल को कुछ खास नुकसान नहीं पहुंचा था। इसके बाद पश्चिमी एशिया में तनाव की स्थिति गंभीर हुई है।
ये भी पढ़ें: किस तरह दोस्त से दुश्मन बन गए ईरान और इजराइल?
ये भी पढ़ें: तीसरा विश्व युद्ध छिड़ा तो कौन से देश हैं सबसे सुरक्षित?
ये भी पढ़ें: एलियंस ने रोका था अमेरिका-रूस के बीच परमाणु युद्ध!
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
1 hr agoदुनिया की 8वीं सबसे महंगी सेना, फिर भी चंद हूतियों के आगे क्यों बेबस सऊदी?
2 hrs agoसिंहासन हिला रहे 'Gen-Z'! भारत से फ्रांस तक सड़कों पर कैसे उतरे युवा?
3 hrs agoअटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल की नियुक्ति की क्या है पूरी प्रक्रिया
22 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
22 hrs agoजेपी आंदोलन से CJP प्रदर्शन तक का सफर
2 days agoरेलवे स्टेशन का नाम कैसे बदला जाता है? जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
3 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
4 days agoविदेश यात्रा पर क्यों जाते हैं CM, उन्हें भी लेनी पड़ती है किसी की मंजूरी?
6 days agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines