अमेरिका और ईरान के बीच पिछले छह महीने से जंग जारी है. जंग को खत्म करने के लेकर दोनों देशों में बातचीत भी हुई थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई. अमेरिका ने हाल ही बुधवार को ईरान पर फिर हमला किया था. इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइलें बरसाईं. इस जंग में जिस ईरानी हथियार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है ‘खैबर शिकन’ मिसाइल. फारसी में खैबर शिकन का मतलब होता है, कैसल ब्रेकर यानि किला ध्वस्त करने वाली.
कितनी ताकतवर खैबर शिकन मिसाइल?
खैबर शिकन एक मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है. इसे ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एयरोस्पेस विंग ने बनाया है. यह करीब 1500 किलोमीटर दूर जाकर टारगेट को नेस्तनाबूद कर सकती है. यह मिसाइल अपने साथ करीब 500 किलोग्राम विस्फोटक वॉरहेड ले जा सकती है. इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका सॉलिड-फ्यूल इंजन है. लिक्विड- फ्यूल वाली मिसाइलों को लॉन्च से पहले ईंधन भरने में कई घंटे लगते हैं. लेकिन इसमें पहले से ही फ्यूल लोडेड होता है, जिसकी वजह से कुछ ही मिनटों में इसे दागा जा सकता है. इसके अलावा सैटेलाइट्स और टोही विमान लॉन्च से पहले इसके बारे में आसानी से पता नहीं कर सकते.
कैसे पड़ा नाम
ईरान ने इस मिसाइल को सबसे पहले साल 2022 में दुनिया को दिखाया था. जब अरब में इस्लाम पनपा तो एक खैबर नाम की बस्ती थी, जिसमें मजबूत किले थे. इस बस्ती में काफी संख्या में यहूदी रहते थे. इसी पर इसका नाम खैबर रखा गया. वहीं, शिकन का फारसी में मतलब होता है ध्वस्त करने वाला. ऐसे ही इस मिसाइल का नाम खैबर शिकन रखा गया.
ईरान ने कहां-कहां किया इस्तेमाल?
IRGC ने हाल ही में जॉर्डन के अजरक स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेस और नए कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर पर खैबर शिकन से हमला करने का दावा किया है. इसके अलावा यूएई और आसपास के कई इलाकों में अमेरिकी ठिकानों को इससे निशाना बनाया गया है.
यह भी पढ़ें : ‘ईरान की किसी ने मदद की तो…’, PM मोदी-पेजेश्कियान की मुलाकात से टेंशन में क्यों अमेरिका? मार्को रुबियो ने चेताया
ईरान का मिसाइल जखीरा कितना ताकतवर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के पास पश्चिम एशिया में सबसे ज्यादा मिसाइले हैं. ईरान के पास शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग रेंज सभी तरह की मिसाइलें हैं. ईरान के पास 150 से 800 किलोमीटर वाली शॉर्ट-रेंज की फतेह वैरिएंट्स, जोल्फगार, कियाम-1 और शहाब मिसाइलें हैं. इन मिसाइलों को पास के टारगेट्स पर झुंड में दागा जा सकता है.
यह भी पढ़ें : दुनिया को कर्ज देने वाला सऊदी अरब खुद क्यों मांग रहा है खरबों का लोन? आखिर क्या है क्राउन प्रिंस सलमान की मजबूरी
1500 से 2000 किलोमीटर तक टारगेट को निशाना बनाने वाली मीडियम-रेंज की शहाब-3, इमाद, कद्र-1, खोर्रमशहर, सेज्जिल और हाज कासिम मिसाइले हैं. इनकी जद में इजरायल और खाड़ी देशों में फैले अमेरिकी मिलिट्री ठिकाने आते हैं. इनके अलावा 2500 किलोमीटर तक मार करने वाली सोमर के अलावा होवेइजेह, पावेह और राद क्रूज मिसाइलें भी ईरान के पास हैं.
संबंधित खबरें
रेलवे स्टेशन का नाम कैसे बदला जाता है? जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
14 hrs agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
1 day agoविदेश यात्रा पर क्यों जाते हैं CM, उन्हें भी लेनी पड़ती है किसी की मंजूरी?
2 days agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
3 days agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
3 days agoकिन्हें दिया जाता है नोबेल पुरस्कार, अब तक कितने भारतीयों को मिला ये अवॉर्ड
4 days agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
4 days agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को छूट
5 days agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान?
6 days agoकांग्रेस की स्ट्रेटेजी : UP में क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड'?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines