Zwigato BO Collection: 'ज्विगाटो' ने कमाए महज 7500 रुपये, KRK ने कपिल शर्मा की फिल्म का मजाक उड़ाते हुए लिखा- ‘इतिहास रच दिया’
Edited By Nancy Tomar

Zwigato Box Office Collection Day 5
Edited By Nancy Tomar

Zwigato Box Office Collection Day 5
Zwigato Box Office Collection Day 5: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो (Zwigato) ने सिनेमाघरों में दस्तक तो दी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
अब खुद को क्रिटिक्स कहने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके ने कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मजाक उड़ाया है और ट्विट किया है।
केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही इसको लेकर अब लोगों ने भी अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि केआरके ने ट्विटर पर लिखा है कि- कपिल शर्मा ने इतिहास रच दिया है. उनकी फिल्म #Zwigato ने मंगलवार को 7500 रुपये कमाए हैं! पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई। इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी शेयर की है। केआरके के इस ट्विट को लेकर सब अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
Kapil Sharma has created the history. His film #Zwigato collected Rs.7500 on Tuesday (Today)! Huge congratulations to entire team.🤪😁😁
— KRK (@kamaalrkhan) March 21, 2023
बता दें कि फिल्म ज्विगाटो ने पहले दिन 0.43 करोड़ की कमाई की थी, जबकि शनिवार और रविवार यानी वीकेंड पर 1. (Ambien) 84 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं चौथे दिन फिल्म ने केवल 0.25 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 2.09 करोड़ हो गया है।
बताते चलें कि ये कपिल शर्मा की थियेटर रिलीज तीसरी फिल्म है। उन दो फिल्मों की तरह ज्विगाटो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। साथ ही फिल्म कलेक्शन करने में पूरी तरह नाकाम होती नजर आ रही हैं।
फिल्म ‘ज्विगाटो’ एक स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा है, जो नंदिता शर्मा के डायरेक्शन में बनी हैं। साथ ही इस फिल्म में डिलीवरी बॉय मानस (कपिल शर्मा) के संघर्ष की कहानी बयां की गई है।
फिल्म में कैसे मानस ने कोरोना काल में अपनी जॉब खोई और फिर उसने डिलीवरी बॉय बनकर अपनी फैमिली की जिम्मेदारी उठाई। इसके साथ ही कपिल और शहाना ने किरदार को अच्छे से जस्टिफाई किया है। साथ ही सबको हंसाने वाले कपिल ने अपने सीरियस किरदार से ऑडियंस को इंप्रेस किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: