बचपन में छोड़ गए पिता, मां ने अकेले पाला, भारत आकर छा गई ये विदेशी बाला, पहचाना कौन?

Where is Yana Gupta Nowadays: बॉलीवुड में बाहर से कई स्टार्स अपना करियर बनाने के लिए आते हैं। कोई कामयाब हो जाता है तो किसी को काफी स्ट्रगल के बाद भी वो पहचान नहीं मिलती जिसकी उम्मीद उसे होती है। यूं कहें कि हर कोई कैटरीना कैफ नहीं होता तो इसमें कोई गलत बात नहीं होगी। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं याना गुप्ता जो विदेश से आई थीं बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने लेकिन किसको पता था कि एक वक्त ऐसा भी आएगा जब याना तो क्या उनका नामों-निशान भी इंडस्ट्री में गायब हो जाएगा। याना के बारे में जानिए सबकुछ इस रिपोर्ट में।

Where is Yana Gupta Nowadays

Where is Yana Gupta Nowadays

Where is Yana Gupta Nowadays: साल 2003 में एक फिल्म आई जिसका नाम था ‘दम’, विवेक ओबेरॉय, दिया मिर्जा, अतुल कुलकर्णी स्टारर इस फिल्म का एक गाना था ‘बाबूजी जरा धीरे चलो’, इस गाने से रातों-रात फैंस के दिलों पर एक एक्ट्रेस ने बिजलियां गिरा दीं। वो एक्ट्रेस थीं याना गुप्ता। 23 साल की याना एक गाने से नेशनल क्रश बन गईं। याना गुप्ता ने अपने हुस्न के जलवे से कई दिलों का घायल कर दिया। अगले 8 सालों तक याना ने कई डांस नंबर्स और फिल्मों में काम किया। उन्होंने रिएलिटी शोज का भी रुख किया। लेकिन अचानक साल 2011 में याना गुप्ता लाइमलाइट से पूरी तरह से गायब हो गईं। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं याना गुप्ता आज आखिर कहां हैं।

विज्ञापन

कौन हैं याना गुप्ता?

क्रेच रिपब्लिक में  23 अप्रैल, 1979 को पैदा हुईं याना साल 2000 में भारत आई थीं। याना की मां भारतीय और पापा चेक से थे। उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। याना और उनकी बहन की परवरिश उनकी मां ने ही अकेले की। याना ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया और फिर देश-विदेश जाकर मॉडलिंग के कई प्रोजेक्ट्स किए। भारत आने के बाद उन्होंने साल 2001 में सत्यकाम गुप्ता से शादी कर ली, जिसके बाद उनका ऑनस्क्रीन नाम याना गुप्ता हो गया।

विज्ञापन

याना गुप्ता के डांस नंबर्स

फिल्म ‘दम’ में अपने आइटम नंबर से सभी का दिल लूट ले जाने वालीं याना ने और भी कई डांस नंबर्स में काम किया। उन्होंने फिल्म ‘मर्डर 2’ के आ जरा गाने में भी काम किया। इसके अलावा याना ने फिल्म ‘रक्त’ के ओह व्हाट ए बेब जैसे आइटम नंबर्स किए।

2005 में टूटी याना गुप्ता की शादी

इंडियन आर्टिस्ट सत्यकाम गुप्ता के साथ याना की शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में काफी झगड़े होने लगे। इसके बाद साल 2005 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। याना तलाक के बाद भी भारत में ही रहीं। उन्होंने भारत में ही अपना करियर जारी रखने का फैसला किया।

विज्ञापन

याना गुप्ता के रिएलिटी शोज

साल 2008 में स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘फियर फैक्टर इंडिया’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इस शो में याना ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। इसके बाद याना ने
‘झलक दिखला जा’ जैसे डांस रिएलिटी शो में भी काम किया, जो साल 2010 में आया।

Where is Yana Gupta

Where is Yana Gupta

विज्ञापन

याना गुप्ता की आखिरी फिल्म

साल 2011 में आई फिल्म ‘मर्डर 2’ में याना आखिरी बार दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और फिटनेस पर फोकस करने के लिए बॉलीवुड से ब्रेक लिया। हालांकि याना इसके बाद कभी नजर नहीं आईं।

कहां गायब हो गईं याना?

याना के बारे में आज किसी को नहीं पता कि वो आखिर कहां पर हैं। साल 2011 के बाद याना काफी कम नजर आई हैं। साल 2018 में फिल्म ‘दशहरा’ में याना ने एक आइटम सॉन्ग किया लेकिन इसके बाद वो फिर से कहां गई, किसी को पता नहीं चला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ